newslineexpres

Home NEWS ????धूमधाम से मनाया गया 29वां मूर्ति स्थापना दिवस; प्राचीन शिव मंदिर, सफाबादी गेट में लगा विशाल लंगर

????धूमधाम से मनाया गया 29वां मूर्ति स्थापना दिवस; प्राचीन शिव मंदिर, सफाबादी गेट में लगा विशाल लंगर

by Newslineexpres@1

????धूमधाम से मनाया गया 29वां मूर्ति स्थापना दिवस; प्राचीन शिव मंदिर, सफाबादी गेट में लगा विशाल लंगर

पटियाला, 20 अप्रैल – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –
सफाबादी गेट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 29वां मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विशेष कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
समाजसेवक महेश सतीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के नव-निर्माण की शुरुआत वर्ष 1996 में जय मां निष्काम सभा (रजि.) के चेयरमैन स्वर्गीय लाल मेला राम आहूजा, प्रधान सतनाम हसीजा और सभा के सदस्यों द्वारा तन-मन-धन से सेवा करते हुए की गई थी। इसके बाद वर्ष 1997 में अक्षय तृतीया के दिन मूर्तियों की स्थापना की गई।
स्वर्गीय लाल मेला राम आहूजा के पुत्र रमेश आहूजा भी मंदिर की सेवा में निरंतर योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर लंगर के राशन की सेवा “जय साई फाउंडेशन” द्वारा की गई।
मंदिर में वर्ष भर विभिन्न धार्मिक त्योहार श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। यहां नीचे और ऊपर दो हॉल उपलब्ध हैं, जहां पाठ, कीर्तन और लंगर आदि के लिए पूर्ण व्यवस्था है। हाल ही में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ए.सी. हॉल भी तैयार किया गया है।
इसके अलावा, वर्ष 2002 से संस्था द्वारा वीर जी के श्मशान घाट में महाशिवरात्रि का पर्व भी धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें जगाधरी से भजन गायक आकर कीर्तन करते हैं और भंडारा भी लगाया जाता है।
पिछले लगभग 30 वर्षों से यह संस्था सामाजिक और धार्मिक सेवाओं में सक्रिय रहकर लोगों के दुख-सुख में सहभागी बन रही है।    Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment