newslineexpres

Home Hindu ???? 26 अप्रैल से हरिद्वार दौरे पर रहेंगे शिवसेना अध्यक्ष पवन गुप्ता ; संतों से मुलाकातें, परशुराम शोभा यात्रा में होंगे शामिल

???? 26 अप्रैल से हरिद्वार दौरे पर रहेंगे शिवसेना अध्यक्ष पवन गुप्ता ; संतों से मुलाकातें, परशुराम शोभा यात्रा में होंगे शामिल

by Newslineexpres@1

???? 26 अप्रैल से हरिद्वार दौरे पर रहेंगे शिवसेना अध्यक्ष पवन गुप्ता

????संतों से मुलाकातें, परशुराम शोभा यात्रा में होंगे शामिल

पटियाला, 24 अप्रैल – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –
शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता रविवार, 26 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार जाएंगे। यह दौरा 26 से 27 अप्रैल, 2026 तक रहेगा, जिसके दौरान वह विभिन्न धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
दौरे के दौरान पवन गुप्ता शिव सेना हिंदुस्तान उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही वह भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के नेतृत्व में निकाली जा रही शोभा यात्रा में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके अलावा, हरिद्वार में वह विभिन्न संतों, महामंडलेश्वरों और आचार्यों से विशेष मुलाकातें करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य सनातन हिंदू धर्म से जुड़े प्रस्तावित “ऑल इंडिया हिंदू मंदिर प्रबंधन एक्ट” के लिए समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त करना है।
गौरतलब है कि फरवरी 2026 में श्री काली माता मंदिर में आयोजित हनुमान चालीसा के वार्षिक पाठ में हरिद्वार से आए संतों ने इस एक्ट को लेकर समर्थन व्यक्त किया था। अब पंडित अधीर कौशिक के विशेष आमंत्रण पर पवन गुप्ता इस महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं।
दौरे के समापन पर 27 अप्रैल को पवन गुप्ता हरिद्वार से वापस पटियाला लौटेंगे। *Newsline Express*

Related Articles

Leave a Comment