newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home ਪੰਜਾਬ वीर हकीकत राए स्कूल में मनाया हिंदी दिवस

वीर हकीकत राए स्कूल में मनाया हिंदी दिवस

by Newslineexpres@1

वीर हकीकत राए स्कूल में मनाया हिंदी दिवस

वीर हकीकत राए स्कूल में मनाया हिंदी दिवस

हिन्दी भाषा दुनियाँ की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है : प्रिंसिपल सरला भटनागर....

पटियाला, 14 सितम्बर -न्यूज़लाईन एक्सप्रेस ब्यूरो –
पटियाला के प्रसिद्ध स्कूल वीर हकीकत राए माडल सी.सै. स्कूल में आज हिन्दी दिवस बड़े उत्साह और गर्व से मनाया गया। इस मौके पर संबोधन करते हुए प्रिंसीपल श्रीमती सरला भटनागर ने कहा कि हिन्दी दिवस हमें यह याद दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है कि हिन्दी भाषा दुनियाँ की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है और प्रत्येक भारतीय को अपनी मातृभाषा में बोलने में गर्व करना चाहिए। स्कूल में एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों को वैबीनार के माध्यम से जोड़ा गया ताकि 14 सितंबर का महत्व हिन्दी दिवस के रूप में उन्हें समझाया जा सके। भारत में चाहे अनेक भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन हिन्दी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। विश्व में बोली जाने वाली भाषाओं में से हिन्दी चौथे नंबर पर बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी को 14 सितंबर 1949 को भारत की राष्ट्रीय भाषा के रुप में मनाया गया। भारतीय संविधान के आधार पर अनुच्छेद 343 के अनुसार हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रुप में अपनाया गया था। हमारी मातृभाषा हिन्दी को देश के प्रति सम्मान देने के लिए हिन्दी दिवस का आयोजन किया जाता है ।
*Newsline Express*

Related Articles

Leave a Comment