Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Education ????सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित ; वीर हकीकत राय स्कूल के विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

????सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित ; वीर हकीकत राय स्कूल के विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

by Newslineexpres@1

????सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

????वीर हकीकत राय स्कूल के विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

पटियाला, 23 मई – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –
वीर हकीकत राय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधियों के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान 30 से अधिक विद्यार्थियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के सुंदर और आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और चित्रकला ने सभी का मन मोह लिया।
स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सरला भटनागर ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों पलक, गुरप्रीत सिंह और गुरवीर सिंह को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के रचनात्मक विकास के साथ-साथ महान राष्ट्रीय नेताओं के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करती हैं। Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment