????केवल सिंह ढिल्लों के पंजाब भाजपा प्रधान बनने पर डॉ. गुरविंदर कांसल ने दी बधाई
???? पंजाब भाजपा संगठन को मिलेगी नई मजबूती : डॉ. गुरविंदर कांसल
पटियाला /चंडीगढ़, 28 मई – अशोक वर्मा / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस — भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पटियाला के भाजपा नेता एडवोकेट डॉ. गुरविंदर कांसल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. गुरिंदर कांसल ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों एक अनुभवी, मेहनती और जमीनी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में पंजाब भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ढिल्लों की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है और आगामी समय में भाजपा पंजाब में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।
उन्होंने पार्टी हाईकमान का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने पंजाब की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक योग्य और जनप्रिय नेता को जिम्मेदारी सौंपी है।
डॉ. कांसल ने विश्वास जताया कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा गांव-गांव और शहर-शहर तक अपनी पहुंच मजबूत करेगी तथा युवाओं, किसानों, व्यापारियों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा लगातार जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है और नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक गति मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी केवल सिंह ढिल्लों के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी नेतृत्व का स्वागत किया। Newsline Express
