Skip to main content

newslineexpres

Home Accident ????हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी टैक्सी; 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल

????हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी टैक्सी; 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल

by Newslineexpres@1

????हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी टैक्सी; 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल

कुल्लू, 28 मई – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस — हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जिला मुख्यालय के समीप लगघाटी क्षेत्र की बढ़ई-बाग-पीज सड़क पर एक टैक्सी (सूमो वाहन) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में कुल 12 लोग सवार बताए जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहयोग दिया।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदनलाल कौशल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन के चालक द्वारा नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद टैक्सी खाई में जा गिरी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment