Skip to main content

newslineexpres

Home Administration ????अंतरराष्ट्रीय सीमा के 15 किमी दायरे में बनी अवैध इमारतों पर कार्रवाई के आदेश

????अंतरराष्ट्रीय सीमा के 15 किमी दायरे में बनी अवैध इमारतों पर कार्रवाई के आदेश

by Newslineexpres@1

????अंतरराष्ट्रीय सीमा के 15 किमी दायरे में बनी अवैध इमारतों पर कार्रवाई के आदेश

नई दिल्ली, 27 मई – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस —    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के 15 किलोमीटर दायरे में बनी अवैध इमारतों को गिराने के निर्देश दिए हैं। बीकानेर में आयोजित उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान शाह ने अधिकारियों को सीमावर्ती इलाकों में “जीरो टॉलरेंस नीति” सख्ती से लागू करने को कहा।
बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और फलोदी जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।
गृह मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी, अवैध व्यापार और नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment