newslineexpres

Home Political ???? भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

???? भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

by Newslineexpres@1

???? भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

???? तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर एक नागरिक में तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को विकसित करना : हरिंदर कोहली

पटियाला, 12 अगस्त -न्यूज़लाईन एक्सप्रेस – जिला भाजपा शहरी ने शुक्रवार को आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधान हरिंदर कोहली के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपाईयों ने भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा माहौल देश भक्ति से रंग दिया। तिरंगा यात्रा में पार्टी के कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए चल रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिंदर कोहली ने कहा कि 13 से 15 अगस्त पटियाला वासी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहरा कर आजादी के उत्सव को मनाएंगे। अनारदाना चौंक में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर आजादी की 75वें वर्षगांठ की सारे शहरवासियों को बधाई भी दी। हरिंदर कोहली ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर एक नागरिक में तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को विकसित करना है।
सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि भाजपा की इस तिरंग यात्रा में बाजारों में हर कोई तिरंगा लेकर देशभक्ति का इजहार करने सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उतर गया। भाजपा की तिरंगा यात्रा देशभक्ति के तरानों के साथ शहर के जिस मार्ग और चौराहे से गुजरी, वहां तिरंगा लिए देशभक्तों का लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया, जो जहां था उसने वहीं से भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष किया। हरिंदर कोहली ने कहा कि आज देशभक्ति की इसी भावना को यूथ में और ज्यादा प्रगाढ़ करना ही भाजपा का उद्देश्य है। इस मौके पर पंजाब भाजपा की सेक्रेटरी सुखविंदर कौर नौलक्खा, पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य गुरजीत सिंह कोहली, एसके देव, पीएलसी के जिला प्रधान केके मल्होत्रा, मेयर संजीव शर्मा बिट्टू समेत कई जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। *Newsline Express*

Related Articles

Leave a Comment