newslineexpres

Breaking News
🚩 ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਲਈ ਲਗਾਏ ਕਲੱਸਟਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ;  ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ, ਵਿਲੇਜ਼ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਨੂੰ ਖੁਦ ਫ਼ੋਨ ਕਰਕੇ ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਸਬੰਧੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਲਈ ਜਾਵੇਗੀ ਜਾਣਕਾਰੀ : ਡਾ. ਪ੍ਰੀਤੀ ਯਾਦਵ 🚩 50,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ! 🚩 ਸਹਾਇਕ ਟਾਊਨ ਪਲਾਨਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ 🚩 ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਤੋਂ ਰੋਕਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਗੁੱਟ ਵੱਢਿਆ 🚩 ਈਡੀ ਵਲੋਂ ਸਾਬਕਾ ਆਈ ਏ ਐੱਸ ਦੇ ਘਰ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ; ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਹੀਰੇ, ਸੋਨਾ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਤੇ ਨਕਦੀ ਬਰਾਮਦ 🚩 ਤਿਰੂਪਤੀ ਮੰਦਰ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ‘ਚ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦੀ ਚਰਬੀ !; ਲੈਬ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਖ਼ੁਲਾਸਾ; ਮੱਛੀ ਦਾ ਤੇਲ ਮਿਲਣ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ 🚩 ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਵਵਿੰਦਰ ਮਹਾਜਨ ’ਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ; ਦੋਸ਼ੀ ਡੀਐਸਪੀ ਨੇ ਫਾਰਮਾ ਕੰਪਨੀ ਨੂੰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਨਤੀਜਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਵਸੂਲੀ 45 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ : ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ. ਪੰਜਾਬ
Home Latest News ???? अजनाला में आज हुई घटना पर भड़के हिंदू संगठन; अमृतपाल को देशद्रोही घोषित करके गिरफ़्तार करे सरकार: विजय कपूर

???? अजनाला में आज हुई घटना पर भड़के हिंदू संगठन; अमृतपाल को देशद्रोही घोषित करके गिरफ़्तार करे सरकार: विजय कपूर

by Newslineexpres@1

???? अमृतपाल को देशद्रोही घोषित करके गिरफ़्तार करे सरकार: विजय कपूर

???? ” वारिस पंजाब दे ” संगठन कर रहा है देशद्रोही गतिविधियाँ

???? केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की ज़रूरत : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब

पटियाला, 23 फरवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रेस – आज, वीरवार को पंजाब के अजनाला में ” वारिस पंजाब दे ” संगठन के हथियारधारी कार्यकर्ताओं व पंजाब पुलिस के जवानों में हुई झड़प और तोड़फोड़ के बाद अमृतपाल के समर्थकों द्वारा अजनाला के एक पुलिस स्टेशन पर कब्जा कर लिया गया, जिस कारण स्तिथि अति तनावपूर्ण बन गई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष व शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष विजय कपूर ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह व उसका संगठन, वारिस पंजाब दे, देश विरोधी गतिविधियाँ कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो समूह पुलिस प्रशासन के लिए ख़तरा बन गया हो, वह आम जनता के लिए कितना घातक हो सकता है। उन्होंने हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि सरेआम ख़तरनाक हथियार लेकर घूमने वाले लोगों ने अगर आज पुलिस स्टेशन पर ही कब्जा कर लिया तो कल को लोकतन्त्र के मंदिर विधान सभा में भी घुस सकते हैं।
विजय कपूर ने कहा कि हो ना हो अमृतपाल सिंह व उसके संगठन को दुश्मन देशों की शह है जिन्होंने उसको भारत की शांति भंग करने के लिए भेजा है।
कपूर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने कई महीने पहले ही अमृतपाल की मंशा को समझ लिया था और अब भी सरकार की आँखें ना खुलीं तो भविष्य में पंजाब को बहुत भारी नुक़सान भुगतना पड़ सकता है। न्यूज़लाईन एक्सप्रेस से बात करते हुए विजय कपूर ने केंद्र सरकार से भी पंजाब की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर हस्तक्षेप करने की माँग की।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment