newslineexpres

Breaking News
🚩 ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਲਈ ਲਗਾਏ ਕਲੱਸਟਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ;  ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ, ਵਿਲੇਜ਼ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਨੂੰ ਖੁਦ ਫ਼ੋਨ ਕਰਕੇ ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਸਬੰਧੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਲਈ ਜਾਵੇਗੀ ਜਾਣਕਾਰੀ : ਡਾ. ਪ੍ਰੀਤੀ ਯਾਦਵ 🚩 50,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ! 🚩 ਸਹਾਇਕ ਟਾਊਨ ਪਲਾਨਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ 🚩 ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਤੋਂ ਰੋਕਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਗੁੱਟ ਵੱਢਿਆ 🚩 ਈਡੀ ਵਲੋਂ ਸਾਬਕਾ ਆਈ ਏ ਐੱਸ ਦੇ ਘਰ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ; ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਹੀਰੇ, ਸੋਨਾ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਤੇ ਨਕਦੀ ਬਰਾਮਦ 🚩 ਤਿਰੂਪਤੀ ਮੰਦਰ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ‘ਚ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦੀ ਚਰਬੀ !; ਲੈਬ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਖ਼ੁਲਾਸਾ; ਮੱਛੀ ਦਾ ਤੇਲ ਮਿਲਣ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ 🚩 ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਵਵਿੰਦਰ ਮਹਾਜਨ ’ਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ; ਦੋਸ਼ੀ ਡੀਐਸਪੀ ਨੇ ਫਾਰਮਾ ਕੰਪਨੀ ਨੂੰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਨਤੀਜਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਵਸੂਲੀ 45 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ : ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ. ਪੰਜਾਬ
Home Information ???? अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का हरिद्वार में राष्ट्रीय कार्यकर्ता हिंदू सम्मेलन 1 दिसम्बर को ;  पंजाब के सीनियर नेता भी होंगे शामिल

???? अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का हरिद्वार में राष्ट्रीय कार्यकर्ता हिंदू सम्मेलन 1 दिसम्बर को ;  पंजाब के सीनियर नेता भी होंगे शामिल

by Newslineexpres@1

???? अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का हरिद्वार में राष्ट्रीय कार्यकर्ता हिंदू सम्मेलन 1 दिसम्बर को ;  पंजाब के सीनियर नेता भी होंगे शामिल

???? पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष विजय कपूर, विजय सिंह भारद्वाज, सुधीर कक्कड़ सहित कई नेता जाएंगे हरिद्वार

पटियाला / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस ब्यूरो –  हिंदू हृदय सम्राट डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन हरिद्वार में होने जा रहा है जिसमें देश के प्रत्येक जिले से कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इसके इलावा नेपाल, बांग्लादेश व अन्य देशों से कार्यकर्ता भी पहुँचेंगे।
1 दिसंबर को शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश, सनातन संस्कृति सनातन धर्म, महिला सुरक्षा, कामन सिविल कोड, जनसंख्या नियंत्रण कानून, हिंदू सुरक्षा, हिंदू समृद्धि, हिंदू स्वाभिमान, रोजगार, काशी विश्वनाथ मंदिर, मथुरा के विषय पर विस्तार से चर्चा योजना तय की जायेगी। इस दौरान देश भर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के केंद्रीय गणमान्य नेतागण एडवोकेट देवेश उपाध्याय राष्ट्रीय महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, महावीर जी संगठन महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, ईश्वरी प्रसाद सहसंगठन महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, मनोज सिंह राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष, रजनी ठुकराल राष्ट्रीय अध्यक्षा ओजस्विनी, डॉक्टर मुक्ता मुकानी राष्ट्रीय महिला परिषद अध्यक्षा समस्त केन्द्रीय पदाधिकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
  अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा राष्ट्रीय हिन्दू कार्यकर्ता सम्मेलन हर वर्ष करवाया जाता है जिसमें देश विदेश के कार्यकर्ता हिस्सा लेते हैं। बीते वर्ष यह सम्मेलन पंजाब के शाही शहर पटियाला में विजय कपूर की अगुवाई में रखा गया था जिसमें हिंदू हृदय सम्राट डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया समेत देश विदेश से कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
हरिद्वार में होने वाले इस 3 दिवसीय कार्यकर्ता हिंदू सम्मेलन पंजाब हरियाणा संगठन मंत्री रामानन्द के साथ परिषद की पंजाब की इकाई से एएचपी के पंजाब अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय कपूर, महामंत्री सुधीर कक्कड़, कोषाध्यक्ष बलवीर कृष्ण गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष जतिन्दर वोहरा, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आशीष कपूर, ओजस्विनी परिषद की संजना कक्कड़ और नीरू वोहरा, विमल कुमार मित्तल विभाग अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, चरण सिंह गिल जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल जिला संगरूर, पटियाला से दरवेश गोयल, राजेश गुप्ता (मीना), आशीष गोयल दीपक कुमार (गोलू), डॉ हर्ष सिंगला, साहिल खन्ना, संजीव कुमार, नरेंद्र कुमार वीटा जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला बरनाला, गीता रानी जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद जिला बरनाला, मोनिका कांसल नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद बरनाला, कृष्ण कुमार वर्मा, आशीष वर्मा, हितेश पांधी, आशीष (आशु), समीर कटारिया व पंजाब के अन्य शहरों से कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment