Skip to main content

newslineexpres

Home Elections ????शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने परिवार सहित किया वोट का इस्तेमाल

????शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने परिवार सहित किया वोट का इस्तेमाल

by Newslineexpres@1

????शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने परिवार सहित किया वोट का इस्तेमाल

     पटियाला, 1 जून – रजनीश सक्सेना / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –  शिव सेना हिंदुस्तान और हिंदुस्तान शक्ति सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने आज अपने परिवार के साथ अलीपुर राईया स्थित सरकारी स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनके साथ उनके पिता श्री हीरालाल, माता श्रीमती शिव रति, पवन गुप्ता की धर्म पत्नी श्रीमती सुमन गुप्ता, दोनों पुत्रियाँ कुमारी शोभा गुप्ता एवं कुमारी किरण गुप्ता ने भी मतदान किया।
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए पवन गुप्ता ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपना कीमती समय निकालकर वोट डालें ताकि एक अच्छी सरकार देश का नेतृत्व कर सके। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य भी है।
पवन गुप्ता ने कहा कि हमें ऐसे उम्मीदवार को चुनना चाहिए जो आम जनता के दुख-दर्द को समझे और उनके दुख-सुख में हमेशा शामिल होता रहे।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment