newslineexpres

Home Information ????शिवसेना हिंदुस्तान प्रमुख ने की लोकसभा में राहुल गांधी के बयान की निंदा

????शिवसेना हिंदुस्तान प्रमुख ने की लोकसभा में राहुल गांधी के बयान की निंदा

by Newslineexpres@1

????शिवसेना हिंदुस्तान प्रमुख ने की लोकसभा में राहुल गांधी के बयान की निंदा

???? राहुल गांधी माफी मांगे : पवन गुप्ता

पटियाला, 3 जुलाई – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिंदू विरोधी बयान देने के लिए हिंदू समाज ने आपत्ति की है। पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना ने कहा है कि इस मामले पर राहुल गांधी को पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए।

पवन गुप्ता ने कहा कि सनातनी हिंदू हिंसक नहीं है परंतु देश और धर्म समाज के लिए समय आने पर लड़ने से भी पीछे नहीं हटता । यही सनातन हिंदू धर्म की परंपरा है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस को जो थोड़ा बहुत सफलता मिली है उसे राहुल गांधी अगर कायम रखना चाहते हैं तो हिंदू विरोधी मानसिकता को त्याग दें अन्यथा हिंदू उनको दोबारा से उसी हालत में पहुंचा देगा जिसमें कांग्रेस पहुंच गई थी।

श्री गुप्ता ने कहा है कि इस मामले पर राहुल गांधी को बिना किसी देरी के और बिना के शर्त के हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। शिव सेना हिंदुस्तान राहुल गांधी हिंदू और भाजपा में अंतर करना सीखें नहीं तो उन्हें इसकी राजनीति में बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

*Newsline Express*

Related Articles

Leave a Comment