Skip to main content

newslineexpres

Home Information ???? साज़ और आवाज़ क्लब (रजि.) पटियाला फिर बिखेरेगा आवाज़ का जादू

???? साज़ और आवाज़ क्लब (रजि.) पटियाला फिर बिखेरेगा आवाज़ का जादू

by Newslineexpres@1

???? साज़ और आवाज़ क्लब (रजि.) पटियाला फिर बिखेरेगा आवाज़ का जादू

???? दुनिया के महान गायक मुकेश और मोहम्मद रफी की याद में 28 जुलाई को होगा संगीतमई कार्यक्रम

पटियाला, 20 जुलाई – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – पटियाला का प्रसिद्ध साज़ और आवाज़ क्लब (रजि.) पटियाला एक बार फिर संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

28 जुलाई (रविवार) को भाषा विभाग, पटियाला के लैक्चर हाल में होने वाले इस शानदार कार्यक्रम के दौरान दुनिया के दो महान गायक स्वर्गीय मुहम्मद रफ़ी साहब और स्वर्गीय मुकेश साहब को उनके गाए गीतों के साथ याद किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला के अध्यक्ष रविंदर कुमार बाली, उपाध्यक्ष के.एस. सेखों और महासचिव राज कुमार ने कहा कि 22 जुलाई को दिवंगत गायक मुकेश साहब का जन्मदिन है और 31 जुलाई को स्वर्गीय मुहम्मद रफी साहब की बरसी है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पहली की तरह आपको बहुत अच्छे गायकों को सुनने का मौका मिलेगा। अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाले कलाकारों के नाम फाइनल हो गए हैं।

Newsline Express 

Related Articles

Leave a Comment