Skip to main content

newslineexpres

Home Information ???? भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव पर निकाली शोभा यात्रा

???? भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव पर निकाली शोभा यात्रा

by Newslineexpres@1

???? भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव पर निकाली शोभा यात्रा

पटियाला, 17 अक्तूबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव के शुभ अवसर पर पटियाला में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शिवसेना हिंदुस्तान द्वारा किला चौक में भव्य स्वागत किया गया और विशाल लंगर चलाया गया। इस शोभायात्रा के स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान शामिल हुए। इस कार्यक्रम का प्रबंध शिवसेना हिंदुस्तान की ओर से श्री राजेश कौशिक गगी प्रधान उत्तरी भारत शिवसेना हिंदुस्तान और श्री रोहित अटवाल जिला प्रधान शिवसेना हिंदुस्तान युवा सेना पटियाला ने संयुक्त रूप से किया। भगवान वाल्मीकि जी की इस शोभा यात्रा का पटियाला के किला चौक में मंच लगाकर शिवसेना हिंदुस्तान के वरिष्ठ नेताओं ने सभी झांकियां और बाल्मिकी समाज के वरिष्ठ नेताओं को पटका पहनाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रति अपनी श्रद्धा और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों को देखकर धर्म के प्रति आस्था और ज्यादा मजबूत हुई है और भगवान वाल्मीकि जी के द्वारा रचित श्री रामायण जी के कारण भगवान श्री राम जी की कीर्ति सदा के लिए अमर हुई है। इसलिए हर सनातनी भगवान वाल्मीकि जी का दिल से आभारी है।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण कुमार गाबा पंजाब प्रधान शिवसेना हिंदुस्तान व्यापार सेना, श्री राजवीर वर्मा उप प्रधान उत्तरी भारत, श्री अमित शर्मा वरिष्ठ नेता शिवसेना हिंदुस्तान,श्री क्षमाकांत पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब, श्री रविंद्र सिंगला चेयरमैन पंजाब, श्री स्वतंत्र राज पासी शिव शक्ति सेवादल लंगर कमेटी श्री काली माता मंदिर पटियाला श्री राजेश केहर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू सुरक्षा समिति, इत्यादि वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

श्री पवन गुप्ता ने सनौर में भी भगवान श्री वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा का उद्घाटन किया और उसकी पूजा में मुख्य रूप से शामिल रहे। यहां पर श्री पवन गुप्ता को श्री हरजीत सिंह टोंक तथा उनकी कमेटी द्वारा सनौर में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

Related Articles

Leave a Comment