Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Chandigarh ???? 35 वर्षों के इंतज़ार के बाद भी कश्मीरी पंडितों को नहीं मिला न्याय : विजय कपूर

???? 35 वर्षों के इंतज़ार के बाद भी कश्मीरी पंडितों को नहीं मिला न्याय : विजय कपूर

by Newslineexpres@1

???? 35 वर्षों के इंतज़ार के बाद भी कश्मीरी पंडितों को नहीं मिला न्याय : विजय कपूर

???? पंडितों को घाटी में पुनः बसाने में सरकार अब तक विफल

     पटियाला, 20 जनवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –   अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कपूर ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की 35वीं वर्षगांठ पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 1990 में कश्मीरी पंडितों का घाटी से पलायन और उनके साथ हुआ अत्याचार भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कपूर ने कहा, “कश्मीरी पंडितों के न्याय और अधिकारों की बहाली के लिए सरकार की नीतियां आज भी अपर्याप्त हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें आज तक उनके अधिकार, सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल पाई है। केंद्र सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की सख्त आवश्यकता है।”
उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि कश्मीरी पंडितों को दुबारा बसाने के लिए कानून पारित किया जाए और कश्मीरी पंडितों की भूमि और संपत्तियों की बहाली सुनिश्चित की जाए।
विजय कपूर ने केंद्र सरकार से 19 जनवरी को ‘कश्मीरी पंडित निर्वासन दिवस’ के रूप में मान्यता देने की माँग की, ताकि उनके संघर्ष और बलिदान को वैश्विक पहचान मिल सके। उन्होंने कहा कि यह दिन कश्मीरी हिंदू समुदाय के साहस और बलिदान का प्रतीक होगा।
श्री कपूर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद कश्मीरी पंडितों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा। परिषद इस अमानवीय त्रासदी को समाप्त करने और कश्मीरी हिंदुओं को न्याय दिलाने के लिए हर मंच पर सक्रिय भूमिका निभाएगा।

श्री कपूर ने कहा : “सरकार को चाहिए कि वह इस त्रासदी को ऐतिहासिक अन्याय के रूप में देखे और इस समुदाय के पुनर्वास और न्याय के लिए तत्काल कदम उठाए,”।

Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment