newslineexpres

Home FesrivalFestival ???? प्रयागराज महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का भव्य महासम्मेलन ; अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कपूर ने किया सम्मान

???? प्रयागराज महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का भव्य महासम्मेलन ; अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कपूर ने किया सम्मान

by Newslineexpres@1

???? प्रयागराज महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का भव्य महासम्मेलन

???? विजय कपूर की अगुवाई में पटियाला से प्रयागराज पहुँचे परिषद के कार्यकर्ता

???? अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष विजय ने किया सम्मान

   – (श्री प्रयागराज धाम से विशेष) –        24 जनवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस ब्यूरो –  

 

   दुनिया भर में प्रसिद्ध “प्रयागराज महाकुंभ” में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) द्वारा आयोजित महासम्मेलन भव्य रूप में चल रहा है। इस महासम्मेलन में परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कपूर ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

पटियाला पहुंचे हिंदू नेता विजय कपूर, मनोज कपूर, आनंद प्रकाश गुप्ता, रमेश कुमार, राजकुमार और अन्य परिषद के कार्यकर्ता श्रद्धापूर्वक त्रिवेणी संगम में स्नान करने के पश्चात परिषद की सेवा गतिविधियों में जुट गए।

महाकुंभ के दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा लाखों श्रद्धालुओं के लिए अद्वितीय व्यवस्थाएँ की गईं हैं। इनमें प्रतिदिन 10 से 15 हज़ार लोगों के रहने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था, “अन्नपूर्णा रसोई” के माध्यम से 1.5 लाख श्रद्धालुओं को प्रतिदिन लंगर सेवा, “हिंदू हेल्पलाइन” के माध्यम से खोए हुए बच्चों और परिवारों के पुनर्मिलन की सेवा, 50 मैडिकल कैंप में मुफ्त इलाज और दवाइयाँ वितरित की जा रही हैं, और हर 50 मीटर पर सेवा केंद्रों की स्थापना की गई है। इसके अलावा, विकलांगों और बुजुर्गों के त्रिवेणी तक पहुँचने के लिए विशेष प्रबंध, गर्म पानी और पॉवर बैंक जैसी सुविधाएँ भी प्रदान की जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के 5 हज़ार से अधिक कार्यकर्ता इस सेवा में लगे हुए है।

महासम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय महिला परिषद का आयोजन भी हुआ, जिसमें महिलाओं की सशक्त भूमिका और समाज में उनके योगदान पर चर्चा की गई।

उत्तर प्रदेश की माननीय गवर्नर श्रीमती आनंदीबहन पटेल ने भी समागम में भाग लिया। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा की जा रही सेवाओं की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बताया।

महाकुंभ 2025, जो 12 वर्षों बाद आयोजित हुआ, में परिषद ने अपनी सेवाओं के माध्यम से करोड़ों श्रद्धालुओं के दिलों में जगह बनाई है। यह महासम्मेलन हिंदू समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का प्रतीक बन गया है।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment