???? एनसीसी (एयर विंग) ने उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
???? कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अजय भारद्वाज ने तनाव मुक्त और स्वस्थ जीवन जीने का दिया संदेश
पटियाला, 21 जून – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – पटियाला के वाईपीएस स्टेडियम में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी एयर विंग के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अजय भारद्वाज ने कैडेट्स को तनाव मुक्त और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स, एएनओ, छात्र, शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित लगभग 650 योग उत्साही लोगों ने भाग लिया।

इस दौरान योग विशेषज्ञों ने योग के लाभ बताते हुए प्राणायाम, मंत्र जाप सहित विभिन्न योग आसन करवाए।

ग्रुप कैप्टन अजय भारद्वाज ने कैडेट्स को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने के लिए कैडेट्स का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।

Newsline Express
