???? न्यूज़लाईन एक्सप्रेस अखबार समूह द्वारा साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला के सहयोग से एक और भव्य गीत संगीत कार्यक्रम की तैयारी
???? 27 जुलाई को दोपहर में नॉर्थ ज़ोन कल्चर सेंटर पटियाला (NZCC) के बड़े ऑडिटोरियम हॉल में रंगारंग शानदार संगीत प्रोग्राम 27 जुलाई को
पटियाला, 7 जुलाई – रविंदर कुमार बाली / न्यूज़लाईन एक्सप्रेस – पंजाब के शाही शहर पटियाला में संगीत प्रेमियों का एक बहुत ही मशहूर क्लब “साज़ और आवाज़ क्लब” कई सालों से संगीत और आवाज़ की दुनिया में लोगों के दिलों पर छाया हुआ है। इस क्लब के कलाकार अक्सर अलग-अलग मौकों पर कई कार्यक्रम पेश कर चुके हैं। इस क्लब की मेहनत और प्रसिद्धि की बदौलत ही पंजाबी समाचार पत्र समूह न्यूज़लाईन एक्सप्रेस के प्रशासक और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार व संपादक अशोक वर्मा भी पिछले तीन सालों से क्लब से जुड़े हुए हैं, जिन्होंने साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला के सहयोग से गीत-संगीत से जुड़े कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए हैं। बहुत ही अच्छी और सुरीली आवाज़ वाले ऐसे संगीत कार्यक्रमों को हज़ारों गीत प्रेमियों ने पसंद किया है।
इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए “न्यूज़लाईन एक्सप्रेस समाचार पत्र समूह” द्वारा “साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला” के सहयोग से एक और शानदार संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह रंगारंग संगीत कार्यक्रम रविवार 27 जुलाई को बाद दोपहर को नॉर्थ ज़ोन कल्चर सेंटर (NZCC) के बड़े ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
आगामी संगीत कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए न्यूज़लाईन एक्सप्रेस के संपादक अशोक वर्मा और साज़ और आवाज़ क्लब (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष रविंदर कुमार बाली, महासचिव राज कुमार, उपाध्यक्ष के.एस. सेखों और अन्य पदाधिकारियों रसदीप सिंह, बब्बल अरोड़ा, गुलशन शर्मा, कुलदीप ग्रोवर, ललित छाबड़ा, दविंदर सिंह सेठी, अशोक अरोड़ा, पवन कालिया, प्रोफेसर डी.डी. सिंह और अन्य ने गत दिवस आयोजित मीटिंग में सभी कलाकारों को बेहतरीन प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कई शहरों से जादूई आवाज़ वाले कलाकार पहुंचेंगे और बहुत ही जादूई आवाज़ में दिल को छू लेने वाले गीत गाएंगे जिन्हें सुनकर संगीत प्रेमी हर बार की तरह संगीत का आनंद लेंगे। Newsline Express




न्यूज़लाईन एक्सप्रेस अख़बार समूह द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए न्यूज़लाईन एक्सप्रेस के संपादक अशोक वर्मा और साज़ और आवाज़ क्लब (पंजीकृत) के अध्यक्ष रविंदर कुमार बाली, महासचिव राज कुमार, उपाध्यक्ष के.एस. सेखों और अन्य पदाधिकारियों में रसदीप सिंह, बब्बल अरोड़ा, गुलशन शर्मा, कुलदीप ग्रोवर, ललित छाबड़ा, दविंदर सिंह सेठी, अशोक अरोड़ा, पवन कालिया और प्रोफेसर डीडी सिंह। Newsline Express
