newslineexpres

Home Bank ???? 1,15,000 रिश्वत लेता थानेदार गिरफ्तार

???? 1,15,000 रिश्वत लेता थानेदार गिरफ्तार

by Newslineexpres@1

???? 1,15,000 रिश्वत लेता थानेदार गिरफ्तार

चंडीगढ़, 8 जुलाई – संजय सासन / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –  राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला द्वारा आज दिनांक 8.7.2025 को आरोपी ए.एस.आई. जसबीर सिंह तफतीशी अधिकारी थाना साईबर क्राईम मनसा देवी कॉम्पलैक्स जिला पंचकूला को शिकायतकर्ता से 1,15,000/- रूपये (एक लाख पंद्रह हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए थाना साईबर क्राईम मनसा देवी कॉम्पलैक्स जिला पंचकूला से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।
शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह सैनेट्री ट्रेडिंग का कार्य करता है। उसने फरवरी 2024 में मुथूट फाइनेंस कंपनी के पास अपना सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया था, इसके उपरान्त उसने सोने को बेचकर लोन उतारने के लिए कैश योअर गोल्ड कंपनी सेक्टर-20 पंचकूला से सम्पर्क किया। कम्पनी द्वारा दिनांक 12.6.2024 को 5,65,000/-रूपये उसके बैंक खाता में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से डाल दिये गये। इस राशी के बदले उसे मुथूट फाइनेंस कंपनी से सोना वापिस लेकर को देना था जिसकी शिकायत कैश योअर गोल्ड कंपनी पंचकूला द्वारा उसके विरूद्ध शिकायत साईबर थाना, गुरूग्राम में कर दी गई। साईबर थाना गुरूग्राम से उसके पास फोन आने लगे कि या तो कम्पनी को कैश वापिस करो या फिर सोना कम्पनी को दो।
शिकायतकर्ता ने बताया कि साईबर क्राईम थाना मनसा देवी कॉम्पलैक्स जिला पंचकूला में उसके विरूद्ध गुरूग्राम पुलिस से प्राप्त शिकायत की तसदीक ए.एस.आई. जसबीर सिंह तफतीशी अधिकारी कर रहा है। ए.एस.आई. जसबीर सिंह द्वारा उसके बैंक खाता को खुलवा दिया गया लेकिन वह उससे 2,50,000/-रू. नकद रिश्वत की मांग कर रहा है। उसने कहा कि वह उसके खिलाफ शिकायत को बंद करवा देगा। उसके द्वारा रिश्वत राशी को कम करने के लिये बार-2 अनुरोध करने पर ए.एस.आई. जसबीर सिंह तफतीशी अधिकारी द्वारा 1,15,000/-रू. नकद रिश्वत राशी लेने बारे सहमति दी गई है। उपरोक्त शिकायत पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकुला द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी ए.एस.आई. जसबीर सिंह तफतीशी अधिकारी थाना साईबर क्राईम मनसा देवी कॉम्पलैक्स जिला पंचकूला को शिकायतकर्ता से 1,15,000/- रूपये (एक लाख पंद्रह हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 8 दिनांक 8.7.2025 धारा 7, पीसी एक्ट थाना, राज्य सर्तकता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में दर्ज किया गया है। Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment