newslineexpres

Home Hindu ???? शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल की राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक ढाँचे को मजबूत करने पर जोर, कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की घोषणा…. पवन गुप्ता

???? शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल की राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक ढाँचे को मजबूत करने पर जोर, कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की घोषणा…. पवन गुप्ता

by Newslineexpres@1

???? शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल की राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न

???? संगठनात्मक ढाँचे को मजबूत करने पर जोर, कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की घोषणा…. पवन गुप्ता

???? भारत के हर मंदिर में प्रत्येक मंगलवार श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ या भजन संकीर्तन ज़रूर कराया जाए, जिससे आने वाले समय में समाज का हर हिन्दू अपनी आवाज़ बुलंद कर सके और अपने शास्त्र के ज्ञान से भली-भांति परिचित हो सके : पवन गुप्ता

   पटियाला, 20 जुलाई – राकेश शर्मा, रविंदर बाली, कमल सेठ / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –   श्री राम हनुमान सेवा दल की राष्ट्रीय बैठक संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक तथा शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के निर्देशानुसार श्री शिव मंदिर, अर्बन एस्टेट फेज-1, पटियाला में आयोजित की गई। श्री राम हनुमान सेवा दल के इस धार्मिक मंच पर संगठन से जुड़े प्रसिद्ध भजन गायक श्रीमती कमला बजाज, श्रीमती बीना बंसल, श्री भारत भूषण, महंत गोगी, महंत राकेश कुमार, भजन गायिका पूनम देवी व उनके पति श्री प्रदीप कुमार के निवास पर उपस्थिति रहे।

   राष्ट्रीय बैठक की शुरुआत भगवान श्री रामभक्त हनुमान जी के भजनों से हुई।
उसके बाद बैठक में संगठन के विस्तार और सेवा कार्यों को गति देने संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह बैठक श्री राम हनुमान सेवा दल की एक ऐतिहासिक बैठक है क्योंकि यह बैठक पिछले 17 वर्षों बाद पहली बार आयोजित की गई। यहां तक पहुंचने के लिए श्री राम हनुमान सेवा दल के सेवादार, पदाधिकारीयों की एक जुटता और सेवा भावना की अद्भुत मिसाल है । श्री राम हनुमान सेवा दल में प्रत्येक मंगलवार चाहे उस मंगलवार वाले दिन आंधी आए या महामारी आए, श्री राम हनुमान सेवा दल द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ बिना रुके और बिना गैर हाजिरी के लगातार निरंतर चल रहा है।
   श्री राम हनुमान सेवा दल को और संगठित गतिशील और प्रभावशाली बनाने 18 वर्षों के बाद पहली बार पटियाला में राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया गया।
प्रथम राष्ट्रीय बैठक में शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल के पंजाब सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में प्रतिनिधि पहुंचे।


   श्री राम हनुमान सेवा दल के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक श्री पवन गुप्ता ने श्री राम हनुमान सेवा दल के मंच से सभी गणमान्य को संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम हनुमान सेवा दल जो पिछले 18 वर्षों से लगातार सनातन को एकजुट करने की कोशिश कर रहा है जो हिंदू होकर भी सो रहे हैं उनको जगाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्री राम हनुमान सेवा दल का यह प्रयास है कि भारत के हर मंदिर में प्रत्येक मंगलवार श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ या भजन संकीर्तन ज़रूर कराया जाए, जिससे आने वाले समय में समाज का हर हिन्दू अपनी आवाज़ बुलंद कर सके और अपने शास्त्र के ज्ञान से भली-भांति परिचित हो सके।
   डॉ. डीसी गुप्ता, जो कि श्री शिव मंदिर अर्बन एस्टेट फेज-1 के अध्यक्ष हैं,  ने कहा कि हर हिन्दू अगर अपनी दिनचर्या का आधा घंटा भी मंदिर आता है या 5 मिनट के लिए भी मंदिर आता है तो वह आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही सुंदर भविष्य का निर्माण कर रहा है क्योंकि आज के समय में धर्म परिवर्तन बहुत हो रहा है। और उन्होंने एक बात यह भी कही कि जो कट्टर हिन्दू होता है, वह अपनी बात भी रखना जानता है और अपनी रक्षा करना भी जानता है।
   बैठक में, राष्ट्रीय महासचिव शिवसेना हिंदुस्तान श्री कृष्णा शर्मा ने कहा कि जिस तरह पटियाला में श्री राम हनुमान सेवा दल पिछले 18 साल से प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ कर रहा है, ठीक उसी प्रकार हम भी लुधियाना में श्री राम हनुमान सेवा दल की शाखा का गठन करेंगे और वहां से पूरे लुधियाना के अलग-अलग मंदिरों में शाखा को चलाएंगे।
   श्री राम हनुमान सेवा दल की इस राष्ट्रीय बैठक के दौरान श्री पवन गुप्ता ने विभिन्न सेवादारों के सेवा कार्यों की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सहयोग से श्री राम हनुमान सेवा दल अपने अस्तित्व के साथ 17-18 वर्षों से पटियाला में माता श्री काली देवी जी के ऐतिहासिक मंदिर सहित अनेकों मंदिरों में सनातन हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा है।
   श्री राम हनुमान सेवा दल के पंजाब इकाई का श्री हेमराज गोयल को पंजाब चेयरमैन, पंडित बद्री प्रसाद को पंजाब अध्यक्ष, श्रीमती सुमन गुप्ता को पंजाब महिला इकाई का अध्यक्ष, श्रीमती रीता गोयल को महिला इकाई का प्रदेश महासचिव, श्री चंद शर्मा महासचिव पंजाब प्रदेश एवं जिला खजांची पटियाला, श्री शिवराज शर्मा जिला चेयरमैन पटियाला, श्री धीरज गोयल जिला कार्यकारी अध्यक्ष पटियाला, श्री पवनजीत शर्मा संगठन सचिव पंजाब सहित श्री काली माता मंदिर प्रांगण इकाई की शाखा का गठन करते हुए श्री पप्पू कुमार को जिला चेयरमैन पटियाला, श्री गुड्डू वाइस चेयरमैन, श्री गंगाराम जिला प्रधान पटियाला, श्री राम प्रकाश जिला उपाध्यक्ष पटियाला, श्रीदेवी प्रकाश उपाध्यक्ष पटियाला, श्री राम अवतार उप प्रधान पटियाला, श्री सूरज महासचिव, श्री रामखेलावन संगठन मंत्री पटियाला, श्री पुरुषोत्तम धर्म प्रचार सचिव पटियाला, श्री शुभम सचिन पटियाला, श्री राहुल सचिव पटियाला, श्रीमती निर्मला देवी जिला चेयरमैन पटियाला, श्रीमती जसवीर कौर जिला सचिव पटियाला, डॉ. राजकुमार जिला सलाहकार पटियाला, श्री रमेश कंबोज धर्म सचिव सलाहकार पटियाला, श्री गुरप्रीत सिंह बग्गी जिला उपाध्यक्ष पटियाला, श्री जसकरण कुमार वरिष्ठ सेवादार पटियाला,
लुधियाना से श्रीमति रजनी शर्मा धर्मपत्नी श्री कृष्णा शर्मा राष्ट्रीय महासचिव शिवसेना हिंदुस्तान को जिला लुधियाना महिला शाखा का कार्यकारी अध्यक्ष, श्री राजू पटेल अध्यक्ष श्री राम हनुमान सेवा दल लुधियाना इकाई, इनके अलावा श्री अमित कुमार को बाल शाखा का सेवादल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
   श्री राम हनुमान सेवा दल की इस राष्ट्रीय बैठक में विशेष रूप से लुधियाना से श्री कृष्णा शर्मा राष्ट्रीय महासचिव शिवसेना हिंदुस्तान, श्री जागीर मोर प्रदेश अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान हरियाणा प्रदेश, श्री अमरजीत मथाना, श्री दर्शन कुमार, श्री ललित शर्मा प्रदेश महासचिव शिवसेना हिंदुस्तान पंजाब, श्री रामचंद्र पंजाब इकाई अध्यक्ष हिन्दुस्तान मज़दूर सेना (खन्ना से), श्री मुकेश कुमार बिहार प्रदेश से,चंडीगढ़ से श्री अजय चौहान के नेतृत्व में कुछ प्रखर हिंदू नेताओं सहित हरियाणा से उपस्थित थे।

  इस विशेष बैठक में, विशेष रूप से अन्य संगठनों से भी बहुत से प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पटियाला से श्री स्वतंत्र राज पासी चेयरमैन शिव शक्ति लंगर कमेटी श्री काली माता मंदिर पटियाला, डॉक्टर भाई परमजीत सिंह (आरएसएस), श्री सुरेंद्र सिंह कार्यकारी संपादक रोज़ाना गर्जदी सवेर, श्री पुरुषोत्तम गोस्वामी जिला देहाती अध्यक्ष पटियाला, श्री राजेश कुमार गुप्ता श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्री चंद्र जिंदल, श्रीमती शकुंतला देवी, श्री राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्री राम हनुमान सेवा दल के समर्थक एवं सेवक शामिल रहे।
आखिर में श्री राम हनुमान सेवा दल के धर्म प्रचारक भजन गायकों ने श्री हनुमान चालीसा जी का भावपूर्ण पाठ किया और इस राष्ट्रीय बैठक को अगले स्तर तक के लिए स्थगित किया गया।  Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment