???? आज फिर पटियाला में मचेगी साज़ और आवाज़ के संगीत की धूम
???? न्यूज़लाईन एक्सप्रेस अखबार द्वारा भव्य संगीत कार्यक्रम आज ; कराओके संगीत प्रेमी बिखेरेंगे अपनी आवाज़ का जादू
???? उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NZCC) के ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन आज
???? वायु सेना अधिकारी, मंत्री, पूर्व मंत्री, राजनेता, समाज सेवक, फिल्मी कलाकार, व्यापारी, उद्योगपति, पत्रकारों समेत प्रमुख शख्सियतें भी लेंगी संगीत का आनंद
पटियाला, 27 जुलाई – राकेश शर्मा, संजय सासन – न्यूज़लाइन एक्सप्रेस – शाही शहर पटियाला में संगीत प्रेमियों के लिए “साज़ और आवाज़ क्लब” नामक एक बेहद मशहूर क्लब कई वर्षों से संगीत और ध्वनि की दुनिया में लोगों का दिल जीत रहा है। इस क्लब के पसंदीदा कलाकारों ने विभिन्न मौकों पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। इस क्लब की कड़ी मेहनत के कारण, समाचार पत्र समूह न्यूज़लाईन एक्सप्रैस के प्रबंधकों व संगीत प्रेमी, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पत्रकार/संपादक अशोक वर्मा भी पिछले तीन वर्षों से संगीतमय प्रोग्राम करवाते आ रहे हैं। साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला के सहयोग से गीत-संगीत से जुड़े कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए हैं। बेहद उम्दा और दिलकश आवाज़ के साथ आयोजित ऐसे संगीत कार्यक्रमों को हज़ारों गीत प्रेमियों ने खूब पसंद किया है।
इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, “न्यूज़लाईन एक्सप्रेस न्यूज़पेपर ग्रुप” द्वारा “साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला” के सहयोग से एक और शानदार संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह रंगारंग कार्यक्रम रविवार, 27 जुलाई को दोपहर 2 बजे उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NZCC) के विशाल ऑडिटोरियम हॉल में शुरू होगा।
इस संगीतमई कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध हस्तियाँ, फिल्म कलाकार, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, वायुसेना के अधिकारी, पत्रकार और राजनीतिक नेता, मंत्री भी शामिल होंगे।

इस अवसर पर फिल्मी संगीत के साथ-साथ बेहद मधुर स्वरों में रोचक गीत भी गाए जाएँगे, जिन्हें सुनकर संगीत प्रेमी हर बार की तरह इस बार भी आनंद लेंगे।
न्यूज़लाईन एक्सप्रैस द्वारा करवाए जा रहे “गोल्डन हिट्स सीज़न-3” के इस म्यूज़िकल इवेंट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
गत दिवस हुई तैयारियां की समीक्षा की गई। इस मौके पर न्यूज़लाईन एक्सप्रेस के संपादक अशोक वर्मा के साथ साज़ और आवाज़ क्लब (पंजीकृत) के अध्यक्ष रविंदर कुमार बाली, महासचिव राज कुमार, उपाध्यक्ष के.एस. सेखों और अन्य पदाधिकारियों रसदीप सिंह, बब्बल अरोड़ा, गुलशन शर्मा, कुलदीप ग्रोवर, ललित छाबड़ा, दविंदर सिंह सेठी, देस राज और अन्य ने सभी कलाकारों को उनकी बेहतरीन प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं दीं। Newsline Express

