newslineexpres

Home Administration ???? अब आएगा ऊंट पहाड़ के नीचे…..

अब आएगा ऊंट पहाड़ के नीचे…..

???? ज्वैलर्स/स्वर्णकारों से करोड़ों की ठगी करने वाले मराठी परिवार पर होगी पुलिस कार्रवाई

???? समाना के ठग मराठी, मानक जगताप के पुत्र सिद्धि विनायक, स्वर्णा जगताप पत्नी मानक जगताप और अमेरिका में रहने वाले उसके बेटे त्र्यंभकेश्वर जगताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पटियाला, 21 सितंबर -न्यूज़लाईन एक्सप्रेस-      पटियाला शहर में सोने का कारोबार करने वाले दुकानदारों से करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार हुए मराठी स्वर्णकार सुशांत शिंदे को पटियाला पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई है, ऊपर से, समाना निवासी स्वर्णकार मराठी द्वारा स्वर्णकारों व अन्य लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार होने की खबर करीब डेढ़ महीने से चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस मामले में अब समाना मंडी के सर्राफा बाजार स्थित पद्मनी ज्वैलर्स के मालिक मानक जगताप के दोनों बेटे और उनकी पत्नी भी धोखाधड़ी के आरोप में कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं।
समाना सिटी पुलिस ने मानक जगताप की पत्नी स्वर्णा जगताप, उनके बेटे सिद्धि विनायक और अमेरिका में रह रहे उनके दूसरे बेटे त्रयंभकेश्वर जगताप उर्फ रिद्धि विनायक के खिलाफ लोगों से उनके गहने और पैसे ठगने और लोगों का पैसा व सोना हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
बताया जा रहा है कि समाना और पटियाला के कुछ अन्य मराठी लोग कथित धोखेबाजों को बचाने की जुगत में हैं। ये वही लोग हैं जो कुछ दुकानदारों और अन्य लोगों की पीठ पीछे चुगली करते थे कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, यही लोग अखबारों में खबर छापने वाले पत्रकारों को भी देख लेने की धमकी देते थे। इतना ही नहीं, लापता सुनार मराठी युवक की तलाश उसके पिता कम बल्कि दूसरे लोग ज्यादा कर रहे हैं।
ये वही लोग और आरोपी हैं जिन्होंने “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” कहावत को चरितार्थ करते हुए करोड़ों रुपये की ठगी करके फरार हुए, सिद्धि विनायक के लापता होने के बाद समाना के पीड़ितों को पुलिस केस में फंसाने की धमकी देते थे।

आरोपियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज होने के बाद लोग कहने लगे हैं…… “अब आएगी ऊंट पहाड़ के नीचे ….”।
अब देखना यह है कि पुलिस आरोपियों को कब गिरफ्तार करती है और पीड़ितों को कैसे और कब न्याय मिलता है।

आपको बता दें कि कई साल पहले मानक मराठी नाम का एक व्यक्ति महाराष्ट्र से समाना शहर में सुनार का काम करने आया था और समाना के सर्राफा बाजार में सोने के काम करने की दुकान एक कारीगर की तरह की थी। उसके खिलाफ कई सालों से धोखाधड़ी और ठगी की शिकायतें, झूठे केस, धमकियां, झगड़े आदि की शिकायतें, चेक बाउंस आदि के मामले दर्ज थे।
अगस्त महीने में चर्चा शुरू हुई कि लड़का सिद्धि विनायक अपने पिता और परिवार की मिलीभगत से करोड़ों का सोना और पैसा आदि लेकर फरार हो गया है, क्योंकि उसका पिता इतना चिंतित नहीं था, जितने कि ठगे जा रहे लोग थे। इसी वजह से लोगों को शक हुआ, लेकिन मानक जगताप ने लोगों को गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, बल्कि लोगों को धमकाना शुरू कर दिया कि अगर उनके बेटे ने कुछ कर लिया, तो वो खुद ज़िम्मेदार होंगे। पुलिस ने उनके बेटे की तलाश भी की। लेकिन, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अब पुलिस ने उनके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। कहा जा रहा है कि अगर वो उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके नौकरों और कारीगरों से भी पूछताछ करेंगे, तो और भी कई बातें सामने आ सकती हैं।
अब देखते हैं कि इस मामले में और क्या-क्या सामने आता है।  Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment