???? शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता ने मनाया दशहरा, कई समारोहों में की शिरकत
???? सच्चाई और धर्म के रास्ते पर जीत अवश्य होती है : पवन गुप्ता
पटियाला, 3 अक्टूबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता ने आज दशहरे के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान विशेष रूप से अमन नगर में श्री सत्य सनातन श्री रामलीला कमेटी अमन नगर के दशहरे में विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर रावण के पुतले का दहन किया।
दशहरा मेले को संबोधित करते हुए पवन गुप्ता ने कहा कि पाप और असत्य कितना भी बलवान हो परंतु उसकी विजय सच्चाई पर नहीं हो सकती। भगवान श्री राम जी की रावण पर विजय इस बात का प्रतीक है कि अहंकार और पाप कितना भी बलवान हो परंतु वह सच्चाई और धैर्य, धर्म से हमेशा ही हारता है। उन्होंने दशहरे का और श्री रामलीला के सफल मंचन के लिए कमेटी के आयोजक श्री गिरीश चंद्र जी को तथा उनकी पूरी टीम को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।
इसके बाद श्री पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान त्रिपड़ी में संगम कला केंद्र द्वारा आयोजित हिंदू पब्लिक स्कूल में करवाए दशहरे मेले में भी शामिल हुए तथा वहां पर भी रावण के पुतले के दहन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होकर पुतला दहन किया।
यहां पर भी दशहरा मेला में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए पवन गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री राम जी ने रावण जैसे विश्व विजयी योद्धा पर विजय प्राप्त करके हमें यह संदेश दिया कि अगर आप सच्चाई और धर्म के रास्ते पर हो तो आपकी जीत अवश्य होगी। उन्होंने विजयदशमी की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी और दशहरा मेले का आयोजन करने वाली संस्था तथा उसके अध्यक्ष सचिन सूद, राकेश सूद तथा अन्य सभी पदाधिकारी को भी निमंत्रण देने के लिए धन्यवाद दिया। इन सारे कार्यक्रमों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता के साथ विशेष रूप से क्षमाकांत पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब एवं जिला प्रभारी पटियाला शिवसेना हिंदुस्तान भी उपस्थित रहे।
Newsline Express
