Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Information ???? शिव सेना हिंदुस्तान में शामिल में हुए प्रदीप वर्मा

???? शिव सेना हिंदुस्तान में शामिल में हुए प्रदीप वर्मा

by Newslineexpres@1

???? शिव सेना हिंदुस्तान में शामिल हुए प्रदीप वर्मा

???? राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता ने प्रदीप वर्मा को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता

???? शिव सेना हिंदुस्तान हुई अधिक मज़बूत : स्वराज घुम्मन, क्षमाकांत पांडे

पटियाला, 8 अक्टूबर  – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – देश भर में लोकप्रिय हो रही राष्ट्रीय पार्टी शिवसेना हिंदुस्तान को उस समय आज फिर एक बड़ी सफलता मिली जब शिवसेना उद्धव ठाकरे की पंजाब इकाई के मुख्य प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा शिवसेना उद्धव ठाकरे पार्टी छोड़कर सैकड़ों साथियों समेत दोबारा घर वापसी करते हुए राष्ट्रीय पार्टी शिवसेना हिंदुस्तान में शामिल हो गए।

आज पटियाला के एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता ने श्री प्रदीप वर्मा का अपनी पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए उन्हें शिवसेना हिंदुस्तान का पटका पहना कर पार्टी में उन्हें तथा उनके सैकड़ों समर्थकों को शामिल करवाया।
उन्होंने इस अवसर पर श्री प्रदीप वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने की घोषणा की। श्री पवन ने कहा कि उनके साथ शामिल हो रहे सभी युवा साथियों को और विद्यार्थियों को बाद में सम्मान योग पद देकर उन्हें जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन सब के पार्टी में दोबारा आने से शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी को और अधिक शक्ति मिली है तथा पार्टी मज़बूती के साथ पंजाब सहित अन्य राज्यों में भी युवाओं को बड़े स्तर पर पार्टी के साथ जोड़ेगी।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री हेमराज गोयल, श्रीमती स्वराज घुम्मन भाटिया, श्रीमती कांता बंसल, श्री पंकज गौड़, श्री कृष्ण कुमार गाबा, श्री क्षमाकांत पांडे, श्री अमरजीत बंटी, श्री हितेश रिंकू, श्री रवि सोहल तथा अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
  यहां मौज़ूद शिव सेना हिंदुस्तान की सीनियर महिला नेत्री श्रीमती स्वराज घुम्मन भाटिया, श्रीमती कांता बंसल, श्री पंकज गौड़, श्री कृष्ण कुमार गाबा, श्री क्षमाकांत पांडे ने प्रदीप सिंह को बधाई दी और पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कहा कि प्रदीप वर्मा के आने से शिव सेना हिंदुस्तान अधिक मज़बूत हुई है।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment