???? स्वर्णकार संघ की बड़ी उपलब्धी; दिवाली के अवसर पर धर्मशाला का तोहफा !
???? शहर में के लोगों के लिए स्वर्णकार संघ द्वारा बहुउद्देश्यीय नई धर्मशाला का निर्माण
पटियाला, 13 अक्टूबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – स्वर्णकार संघ ज़िला पटियाला की कड़ी मेहनत से पटियाला शहर के तोपखाना गेट के बिल्कुल पास सभी वर्गों के लोगों की सुविधा के लिए एक धर्मशाला का निर्माण किया गया है, जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है जो कि स्वर्णकार भाईचारे की मिसाल कहा बताया जा रहा है।
पटियाला शहर के तोपखाना गेट के बिल्कुल पास लोगों की सुविधा के लिए बन रही इस तीन मंजिला भव्य धर्मशाला में दो हॉल हैं। इसमें 2 कमरे, एक मीटिंग हॉल का निर्माण हो चुका है जबकि तीन और कमरे बनाए जाएँगे। गौरतलब है कि इस इमारत की हर मंजिल पर अच्छे बाथरूम बनाए गए हैं।
इस संबंध में स्वर्णकार संघ जिला पटियाला के अध्यक्ष श्री भीम सैन वर्मा और पटियाला शहरी प्रधान परवीन कुमार लक्की ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस धर्मशाला में सभी वर्ग के लोग अपने कार्यक्रम कर सकेंगे और इसका निर्माण कार्य दिवाली और भगवान श्री विश्वकर्मा जी दिवस तक पूरा हो जाएगा, क्योंकि अगले सप्ताह के लिए कार्यक्रम बुक भी हो चुके हैं।
गौरतलब है कि स्वर्णकार समाज पिछले कई वर्षों से मांग कर रहा था कि पटियाला शहर में सर्वजन हित के एक धर्मशाला बनाई जाए, जहाँ लोग स्वर्णकार संघ की बैठकों के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रम भी कर सकें। इसलिए सैंट्रल मैढ़ राजपूत सभा और स्वर्णकार संघ पटियाला की कड़ी मेहनत और लगन से पटियाला के तोपखाना गेट के पास लगभग 23 वर्षों से खड़ी जर्जर हो रही इमारत के स्थान पर बहुउद्देश्य धर्मशाला का नए सिरे से निर्माण किया गया है। इस धर्मशाला के निर्माण में स्वर्णकार संघ के जिला अध्यक्ष श्री भीम सेन वर्मा और पटियाला के शहरी प्रधान परवीन कुमार लक्की की लगन और मेहनत के साथ-साथ कुछ अन्य हस्तियों का भी योगदान रहा है, जिनके बारे में जानकारी इस धर्मशाला के पूर्ण होने के बाद दी जाएगी। फ़िलहाल आपको बता दें कि इस धर्मशाला के निर्माण को लेकर समस्त स्वर्णकार समाज और सैंट्रल मैढ़ राजपूत सभा का पूरा समाज तथा अन्य शहरवासी लोग भी बेहद खुश हैं और हर जगह व्यवस्थापकों की खूब प्रशंसा हो रही है। Newsline Express
