Skip to main content

newslineexpres

Home BJP ???? शिव सेना हिंदुस्तान के संगठन को पंजाब के गांवों में और ज़्यादा मज़बूत बनाएगी : पवन गुप्ता

???? शिव सेना हिंदुस्तान के संगठन को पंजाब के गांवों में और ज़्यादा मज़बूत बनाएगी : पवन गुप्ता

by Newslineexpres@1

???? शिव सेना हिंदुस्तान के संगठन को पंजाब के गांवों में और ज़्यादा मज़बूत बनाएगी : पवन गुप्ता

???? पंजाब को खुशहाल और विकसित बनाने के लिए हर संभव योगदान दिया जाएगा : शिव सेना हिंदुस्तान

पटियाला, 25 अक्तूबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –      शिवसेना हिंदुस्तान के संगठन को पंजाब के गांवों में और ज़्यादा मजबूत करने की दिशा में बीते दिन पटियाला के गांव मगर साहिब में श्री महेश शर्मा तथा उनके अन्य साथियों को पार्टी में शामिल करवाने के लिए श्री पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान खुद पहुंचे।

  गांव मगर साहिब में एक विशाल कार्यक्रम जिला शिवसेना हिंदुस्तान देहाती पटियाला द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला देहाती पटियाला के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम गोस्वामी की देखरेख में किया गया, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में गांव निवासियों ने भाग लिया। गांव के प्रमुख हिंदू समाज के समाज सेवक महेश शर्मा ने अपने सैंकड़ों साथियों सहित श्री पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना के गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूलों की वर्षा करते हुए स्टेज तक ले जाया गया।  इस दौरान श्री पवन गुप्ता ने स्टेज पर भगवा पटका पहना कर श्री महेश शर्मा तथा उनके साथियों को पार्टी में शामिल करवाया और उन्हें जिला उपाध्यक्ष पटियाला देहाती के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की।
श्री पवन गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान जहां हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं पर वो, पंजाब को खुशहाल और विकसित बनाने के लिए अपनी ओर से हर संभव योगदान दे रही है। उन्होंने हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ से भारी संकट की बात करते हुए कहा कि इस भयानक संकट पर शिवसेना हिंदुस्तान ने अपने शक्ति अनुसार समाज के हित में सेवा करने का भरपूर प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हम देश विरोधी शक्तियों तथा आतंकवाद का डटकर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बहुत आवश्यकता है क्योंकि नशे के सौदागरों की वजह से पंजाब की युवा नस्ल खराब हो रही है, इसलिए पंजाब सरकार को इन नशे के सौदागरों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि उनकी कमर टूट जाए।
  श्री पवन गुप्ता ने, भ्रष्टाचार में लिप्त सिविल तथा पुलिस अफसरों के खिलाफ कड़ी जांच करने की मांग दोहराते हुए कहा कि इस मामले पर ज़रूरी कार्रवाई की जिम्मेदारी केंद्रीय स्तर पर सीबीआई को दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान पंजाब में बड़े स्तर पर ग्रामीण स्तर पर अपनी इकाइयों की स्थापना करेगी तथा ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे हिंदू समाज को तथा अन्य वर्ग को संगठित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ हेमराज गोयल राष्ट्रीय सलाहकार, श्रीमती स्वराज घुम्मन भाटिया प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, श्री क्षमा कांत पांडे  वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब जिला प्रभारी पटियाला,  पुरुषोत्तम गोस्वामी जिला अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान देहाती पटियाला, रघुवीर सिंह गुर्जर इत्यादि वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
Newsline Express 

Related Articles

Leave a Comment