‘मम्मी-पापा, आई लव यू, मैं Lake पे मिलूंगी’…
10वीं की छात्रा खत छोड़कर निकली, और फिर……..
चंडीगढ़, 24 अक्टूबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – चंडीगढ़ की प्रसिद्ध सुखना लेक सुखना लेक एक बार फिर एक बेहद दुखद घटना की गवाह बनी है। यहां 10वीं कक्षा की एक 15 वर्षीय छात्रा ने बुधवार देर रात झील में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
सुखना लेक चौकी पुलिस को जैसे ही लड़की के पानी में डूबने की सूचना मिली, वे गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई। लड़की को पानी से बाहर निकालकर तुरंत सेक्टर-16 स्थित जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक छात्रा की पहचान किशनगढ़ की रहने वाली 15 वर्षीय तनु के रूप में हुई है। वह सेक्टर-7 स्थित सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती तौर पर इसे मानसिक परेशानी से जुड़ा मामला मान रही है।
घर से मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मृतक छात्रा के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
इस नोट में तनु ने लिखा: “मम्मी-पापा, आई लव यू, … मैं लेक पर मिलूंगी।”
परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि तनु बुधवार (22 अक्टूबर) की रात करीब 11 बजे अचानक घर से बाहर चली गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो उन्होंने उसकी आस-पास तलाश शुरू की। लेकिन बाद में उन्हें इस दुखद घटना का पता चला। सेक्टर-3 थाना पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच कर रही है, अभी पता नहीं लगा कि आखिर बच्ची ने आत्महत्या क्यों की है। Newsline Express
