चंडीगढ़ / करनाल, 18 नवंबर – संजय सासन /न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 18.11.2025 को आरोपी ई.एस.आई/ए.एस.आई. राजकुमार नं. 1156/करनाल तफतीशी अधिकारी, थाना कुन्जपुरा जिला करनाल को शिकायतकर्ता से 35,000/- (पैंतीस हजार) रूपये नकद रिश्वत लेते हुये थाना कुन्जपुरा जिला करनाल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
इस सम्बन्ध में आरोपी ई.एस.आई/ए.एस.आई राजकुमार तफतीशी अधिकारी, के विरूद्व अभियोग संख्या 31 दिनांक 18.11.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल में दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भाई गौरव के दोस्त सुमित के विरूद्ध पोक्सो एक्ट के तहत थाना कुन्जपुरा में अभियोग दर्ज है। इस अभियोग की तफतीश आरोपी ई.एस.आई/ए.एस.आई राजकुमार तफतीशी अधिकारी, थाना कुन्जपुरा जिला करनाल द्वारा अमल में लाई जा रही है। इस मुकदमे में उसके भाई गौरव का नाम न डालने की एवज में आरोपी उपरोक्त द्वारा उससे 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूप्ये) नकद रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता व उसके दोस्त द्वारा 35,000/- रूपये का इन्तजाम होने पर आरोपी ए.एस.आई. राजकुमार तफतीशी अधिकारी उससे 35,000/-रूपये लेने बारे सहमति दी गई है। Newsline Express
