Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
🚩 31 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਅਣਅਧਿਕਾਰਿਤ ਮੱਛੀ ਵਿਕ੍ਰੇਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਮੱਛੀ ਮੰਡੀ ’ਚ ਸ਼ਿਫਟ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਡੀਸੀ ਦੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਨਿਰਦੇਸ਼ 🚩 ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਅਬਲੋਵਾਲ ਵਿਖੇ ਸੜਕ ਦਾ ਕੰਮ ਜਲਦ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਕੇ ਡੇਅਰੀ ਫਾਰਮਰਜ਼ ਨੂੰ ਸ਼ਿਫਟ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ : ਡਾ. ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਅਗਰਵਾਲ 🚩 ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ‘ਚ ਬਣਾਇਆ ਮੋਹਰੀ-ਬਲਤੇਜ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ 🚩 पटियाला में आज, रविवार को, फिर धूमधाम से होगा संगीतमय समागम ; न्यूज़लाईन एक्सप्रैस अखबार द्वारा साज़ और आवाज क्लब के सहयोग से विशेष प्रस्तुति आज 🚩अच्छे-भले ज्वेलर की 22 कैरेट ज्वेलरी को बड़े ब्रांडेड शोरूम ने बताया 20 कैरेट, मशीन सेटिंग के बाद निकली 22 कैरेट; पुलिस ने फिशर मशीन की जब्ती 👉 पुश्तैनी ज्वेलर्स को बदनाम करने की कथित साजिश का आरोप, सराफा एसोसिएशन ने उठाई आवाज़ 🚩 ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਦਾ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਸਿਰਜ ਰਹੀ ਹੈ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ : ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Education ???? उमंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शिक्षा पहल

???? उमंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शिक्षा पहल

by Newslineexpres@1

???? उमंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शिक्षा पहल

???? गणित और विज्ञान विषयों की सरल तरीके से करवाई जा रही विशेष तैयारी: डॉ. गगनप्रीत कौर

पटियाला, 18 दिसंबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –     पटियाला शहर में सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था उमंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंदर सिंह के नेतृत्व में संस्था पिछले लंबे समय से सामाजिक सेवा, शिक्षा, साइबर सुरक्षा सेमिनार, वृक्षारोपण और जागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक चला रही है।

इसी कड़ी के अंतर्गत अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर तथा पढ़ाई में पिछड़े विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शिक्षा की पहल शुरू की गई है।

संस्था के अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन विद्यार्थियों को सशक्त बनाना है, जो सही मार्गदर्शन और सहयोग के अभाव में अपनी क्षमता के अनुसार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते।

इस पहल के तहत संस्था की समन्वयक डॉ. गगनप्रीत कौर द्वारा गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में विद्यार्थियों को विशेष तैयारी करवाई जा रही है। वह प्रतिदिन सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, पुरानी पुलिस लाइन, पटियाला में जाकर पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करवा रही हैं। विद्यार्थियों को सरल और सहज तरीके से विषय पढ़ाए जा रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस विशेष पहल को विद्यार्थियों द्वारा भरपूर सराहना मिल रही है। स्कूल की प्रिंसिपल मंदीप कौर ने उमंग वेलफेयर फाउंडेशन के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल का अध्यापक वर्ग इस कार्य में पूरा सहयोग दे रहा है।

इस निःशुल्क कोचिंग के दौरान विद्यार्थियों की बुनियादी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरल भाषा में पाठ पढ़ाया जा रहा है, ताकि वे विषयों को भली-भांति समझ सकें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षाओं का सामना कर सकें।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले समय में इस पहल को अन्य स्कूलों तक भी विस्तार दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।    Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment