Skip to main content

newslineexpres

Home Latest News ???? ‘यंग स्टार्स वैल्फेयर सोसाइटी’ के सराहनीय कार्यों एवं निस्वार्थ सेवा भाव के लिए ‘वीर हक़ीकत राय स्कूल संस्था’ ने किया सम्मानित

???? ‘यंग स्टार्स वैल्फेयर सोसाइटी’ के सराहनीय कार्यों एवं निस्वार्थ सेवा भाव के लिए ‘वीर हक़ीकत राय स्कूल संस्था’ ने किया सम्मानित

by Newslineexpres@1

???? ‘यंग स्टार्स वैल्फेयर सोसाइटी’ के सराहनीय कार्यों एवं निस्वार्थ सेवा भाव के लिए ‘वीर हक़ीकत राय स्कूल संस्था’ ने किया सम्मानित

पटियाला, 7 जनवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –  वीर हकीकत राय स्कूल में ‘द यंग स्टार्स वेलफेयर सोसाइटी’ को उनके सराहनीय सामाजिक कार्यों एवं निस्वार्थ सेवा भाव के लिए आज सम्मानित किया गया। सोसाइटी द्वारा समाज हित में किए जा रहे निरंतर प्रयास, पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याण तथा सामुदायिक विकास के कार्य वास्तव में प्रशंसनीय हैं और अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
यह सम्मान विद्यालय के अध्यक्ष श्री विपिन शर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ज्ञान चंद रत्न द्वारा सम्पूर्ण स्कूल स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के प्रधान श्री गुलाब राय गर्ग, सचिव श्री कुमार विशेष, तथा सदस्यगण श्री मुकेश गुप्ता, श्री आदर्श सूद एवं श्री आर.के. गांधी भी उपस्थित रहे।     Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment