Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home AAP ???? पीआरटीसी के चेयरमैन हरपाल जुनेजा को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने किया सम्मानित

???? पीआरटीसी के चेयरमैन हरपाल जुनेजा को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने किया सम्मानित

by Newslineexpres@1

???? पीआरटीसी के चेयरमैन हरपाल जुनेजा को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने किया सम्मानित

   पटियाला, 3 फरवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –   आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी श्री हरपाल जुनेजा के पीआरटीसी के चेयरमैन बनने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की पंजाब इकाई द्वारा उन्हें आज यहां सम्मानित किया गया।

परिषद के पंजाब अध्यक्ष श्री विजय कपूर के नेतृत्व में परिषद की टीम ने श्री जुनेजा के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें सिरोपा पहनाकर सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ नेता श्री दरवेश गोयल, अमृतसर अध्यक्ष श्री सुशील कुमार एवं सरपंच श्री रविन्द्र रवि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह के दौरान विजय कपूर ने कहा कि जुनेजा परिवार का समाज सेवा में लंबे समय से अहम योगदान रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री हरपाल जुनेजा के नेतृत्व में पीआरटीसी और अधिक सशक्त होगी तथा परिवहन व्यवस्था के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक गति को भी मजबूती मिलेगी।

पीआरटीसी चेयरमैन श्री हरपाल जुनेजा ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पंजाब अध्यक्ष विजय कपूर एवं परिषद की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनहित और बेहतर परिवहन सेवाओं के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।   Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment