Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home AAP ???? जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर आप पार्टी के नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर की हत्या

???? जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर आप पार्टी के नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर की हत्या

by Newslineexpres@1

???? जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर आप पार्टी के नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर की हत्या

जालंधर, 6 फरवरी: न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –    जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर अज्ञात हमलावरों ने लक्की ओबेरॉय पर गोलीबारी करके उन की हत्या कर दी है।
गोलीबारी में कई राउंड दागे गए। प्रारंभिक रिपोर्टों में बताया गया है कि हमलावर दो पहिए वाहन पर आए थे और उन्होंने कई गोलियां चलाईं, जिनमें से लगभग पाँच गोलियां ओबेरॉय को लगीं।

उन्हें कार में बैठे ही निशाना बनाया गया। वह अपनी गाड़ी (थार SUV) में बैठा था जब हमलावरों ने उस पर फायरिंग की।
इलाके में अफरातफरी का माहौल है। गोलीबारी के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पास को सील किया।

जालंधर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं।
इस घटना से सुरक्षा पर सवाल उठाए जा रहे हैं और इस तरह के सार्वजनिक और धार्मिक स्थल के बाहर दिन के उजाले में हमला स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा करता है।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment