Skip to main content

newslineexpres

Home Administration ???? 12 फरवरी को खालसा कॉलेज में लगेगा मिलिट्री लिटरेचर मेला

???? 12 फरवरी को खालसा कॉलेज में लगेगा मिलिट्री लिटरेचर मेला

by Newslineexpres@1

???? 12 फरवरी को खालसा कॉलेज में लगेगा मिलिट्री लिटरेचर मेला

???? जोश, जज्बे और बहादुरी का वर्णन, बैंड डिस्प्ले, फौजी टैंकों और जंगी साजो-सामान की प्रदर्शनी, एंट्री मुफ्त : ए.डी.सी.

  पटियाला, 6 फरवरी – रविंद्र कुमार बाली / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –    पटियाला के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) डॉ. इसमत विजे सिंह ने पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल-2026 के तहत 12-13 फरवरी को पटियाला के खालसा कॉलेज में करवाए जाने वाले चौथे मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक मौके आर.टी.ओ. बबनदीप सिंह वालिया समेत खालसा कॉलेज के प्रोफेसर और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। 

ए.डी.सी. डॉ. इसमत विजे सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया की अगुवाई में करवाए जा रहे मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के मौके 12 फरवरी को सुबह 9 बजे वी.पी.एस. चौंक स्थित मिलिट्री शहीदों की स्मारक सेंटोफ में फूल माला अर्पण और पोलो ग्राउंड से ब्रेव-हार्ट मोटरसाइकिल रैली होगी। उन्होंने बताया कि यह मिलिट्री लिटरेचर मेला, मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल एसोसिएशन के चेयरमैन लेफ्ट. जन. टी.एस. शेरगिल, लेफ्ट. जन. (रिटा.) चेतिंदर सिंह, मेजर जनरल ए.पी. सिंह और ब्रिगेडियर अद्वित्या मदान आदि के सहयोग से करवाया जा रहा है। 

ए.डी.सी. ने आगे बताया कि खालसा कॉलेज में जोश, जज्बे और बहादुरी का वर्णन, फौजी टैंकों और जंगी साजो-सामान की प्रदर्शनी, बैंड डिस्प्ले, वाई.पी.एस. स्कूली छात्रों का घुड़सवारी शो, गतका, पुरातन वस्तुओं और दुर्लभ डाक टिकटों की प्रदर्शनी समेत फौज, आई.टी.बी.पी. और पुलिस भर्ती के बारे में काउंसलिंग और फूड कोर्ट भी स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फौजी टैंकों और जंगी साजो-सामान की प्रदर्शनी इस से अगले दिन 13 फरवरी को भी खालसा कॉलेज में जारी रहेगी। 

डॉ. इसमत विजे सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए आरंभे प्रयासों के तहत पंजाब वासियों और खासकर नौजवानों को हमारे अमीर विरसे और मिलिट्री के जंगजू इतिहास से जानकार करवाने के लिए 12 फरवरी को यह मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल करवाया जा रहा है। उन्होंने पटियाला वासियों को इस मेले दौरान पहुंचने का अमत्रण दिया और कहा कि इस फेस्टिवल में दाखिला मुफ़्त है।

Related Articles

Leave a Comment