newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Business ???? 590 करोड़ के घोटाले में विक्रम वधवा गिरफ्तार, 90 से ज्यादा खाते फ्रीज

???? 590 करोड़ के घोटाले में विक्रम वधवा गिरफ्तार, 90 से ज्यादा खाते फ्रीज

by Newslineexpres@1

???? 590 करोड़ के घोटाले में विक्रम वधवा गिरफ्तार, 90 से ज्यादा खाते फ्रीज

???? ज्वेलर्स के खातों का इस्तेमाल कर फर्जी बिलिंग के जरिए सोना खरीदने का दिखावा

???? 18 सरकारी विभागों से निकली रकम का जाल; शेल कंपनियों और रियल एस्टेट में निवेश, पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध

चंडीगढ़/पंचकूला, 20 मार्च – संजय सासन /न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –       हरियाणा में करीब 590 करोड़ रुपये के बड़े बैंक फ्रॉड मामले में जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसते हुए रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई करते हुए वधवा से जुड़े 90 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।
जांच में खुलासा हुआ है कि हरियाणा के 18 सरकारी विभागों के खातों से रकम निकालकर उसे सुनियोजित तरीके से विभिन्न खातों और कंपनियों के माध्यम से घुमाया गया। आरोप है कि वधवा ने यह पैसा अपने खातों में लेकर बाद में प्रिस्मा रेजिडेंसी एलएलपी, किन्सपायर रियल्टी एलएलपी और मार्टेल बिल्डवेल एलएलपी जैसी रियल एस्टेट कंपनियों में ट्रांसफर किया।
खातों के फ्रीज होने से उसके रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर भी असर पड़ने की आशंका है और कई प्रोजेक्ट्स पर काम रुक सकता है।
ईडी की चंडीगढ़ जोनल टीम ने 12 मार्च को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, गुरुग्राम और बेंगलुरु में एक साथ 19 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए।

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ शेल कंपनियों के जरिए रकम को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर उसकी असली स्रोत को छिपाने की कोशिश की गई। चंडीगढ़ की एक मेगा स्टोर संस्था के माध्यम से भी पैसे को घुमाने के संकेत मिले हैं। इस कड़ी में मोहित गोयल समेत अन्य सहयोगियों के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई, जहां से अहम सबूत बरामद हुए।
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने ज्वेलर्स के खातों का इस्तेमाल कर फर्जी बिलिंग के जरिए सोना खरीदने का दिखावा किया, ताकि अवैध धन को वैध बनाया जा सके।
जांच एजेंसियों को यह भी संकेत मिले हैं कि मास्टरमाइंड की पत्नी के खातों में भी सरकारी धन ट्रांसफर हुआ, जिसके चलते उसकी भूमिका भी जांच के दायरे में है।
फिलहाल, विक्रम वधवा चंडीगढ़ पुलिस की रिमांड पर है और एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं। आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।  Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment