Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Ambala ???? हैफेड गोदाम से 4 करोड़ की सरसों गायब, स्टोरकीपर पर केस दर्ज

???? हैफेड गोदाम से 4 करोड़ की सरसों गायब, स्टोरकीपर पर केस दर्ज

by Newslineexpres@1

???? हैफेड गोदाम से 4 करोड़ की सरसों गायब, स्टोरकीपर पर केस दर्ज

???? स्टॉक चेकिंग में खुलासा; रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर, जांच शुरू

चंडीगढ़, 25 मार्च – संजय सासन /न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –    मोहिंदरगढ़ में हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड हैफेड (HAFED) के एक गोदाम से लगभग 4 करोड़ रुपये की सरसों गायब होने का हैरानीजनक मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार नियमित स्टॉक चेकिंग के दौरान रिकॉर्ड में दर्ज सरसों और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर पाया गया, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
प्राथमिक जांच के आधार पर संबंधित गोदाम के स्टोरकीपर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला लापरवाही या संभावित गबन से जुड़ा हो सकता है, जिसकी गहन जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से स्टॉक का मिलान ठीक से नहीं किया गया था, जिसके चलते इतनी बड़ी मात्रा में सरसों के गायब होने का मामला सामने आया। अब विभाग द्वारा पूरे रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है और यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई और कर्मचारी या अधिकारी शामिल तो नहीं है।
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment