
????2026 ट्रंप के लिए भारी कुर्सी, सेहत और साख पर मंडरा रहा संकट: ज्योतिषीय दावा
????ट्रंप पर ग्रहों का संकट! राजनीतिक दबाव, बदनामी और स्वास्थ्य खतरे के संकेत
????ग्रहों की चाल से घिरे Donald Trump की छिन सकती राष्ट्रपति की कुरसी !!
पटियाला /(न्यूज़लाईन एक्सप्रेस) –
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump को लेकर पटियाला के प्रसिद्ध ज्योतिषी सूर्यकांत वर्मा द्वारा किया गया ज्योतिषीय विश्लेषण चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले कई वर्षों से सटीक भविष्यवाणी कर चुके ज्योतिषी सूर्यकांत वर्मा द्वारा इस विश्लेषण में वर्ष 2026 को ट्रंप के जीवन का अत्यंत संवेदनशील और उतार-चढ़ाव से भरा दौर बताया है। उनके अनुसार वर्तमान समय में ट्रंप की कुंडली में बृहस्पति महादशा के अंतर्गत शुक्र का अंतर चल रहा है। बृहस्पति के वक्रीय (retrograde) होने के कारण यह लग्न कुंडली और नवांश कुंडली में अनुकूल स्थिति में नहीं माना जा रहा, जिससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। साथ ही बृहस्पति और शुक्र दोनों को “मारकेश” प्रभाव वाला बताया गया है, जो कठिन परिस्थितियों का संकेत देते हैं।
उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2026 से बुध का प्रत्यंतर शुरू होकर 16 अगस्त 2026 तक रहेगा। इस दौरान नवांश कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर होने के कारण निर्णय क्षमता और परिस्थितियों पर नियंत्रण प्रभावित हो सकता है।

ज्योतिषीय आकलन में 26 जुलाई 2026 से शनि के वक्रीय होने को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इस अवधि में ट्रंप के स्वास्थ्य, धन और प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के संकेत दिए गए हैं। साथ ही यह भी आशंका व्यक्त की गई है कि राजनीतिक स्तर पर दबाव बढ़ सकता है, यहां तक कि महाभियोग (impeachment) जैसी कानूनी प्रक्रिया या बड़े पद से इस्तीफे जैसी स्थिति भी बन सकती है।
कुंडली के अनुसार चंद्रमा के नीच होने और केतु के साथ योग के कारण, जब-जब शनि की दृष्टि प्रभावी होगी, तब-तब अवरोध और दबाव की स्थिति बनेगी तथा जनता के बीच विरोध और असंतोष बढ़ सकता है। इससे उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचने की संभावना है।
ज्योतिषी ने यह भी बताया कि 29 मार्च 2025 से शनि का मीन राशि में गोचर शुरू होने के बाद से ही नकारात्मक परिस्थितियों के संकेत बनने लगे थे। जब भी गोचर का शनि जन्म कुंडली के शनि या लग्न पर दृष्टि डालता है, तब परिणाम अत्यंत अशुभ माने जाते हैं। ऐसे समय में व्यक्ति के निर्णय प्रभावित होते हैं, जिससे गलत फैसले लिए जाने की संभावना बढ़ जाती है।
विश्लेषण के अनुसार, इस संवेदनशील अवधि में लिए गए गलत निर्णय ट्रंप की बदनामी का कारण बन सकते हैं और उन्हें विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अतः इस वर्ष 15 अगस्त तक युद्ध के आसार हैं।
उन्होंने बताया कि भारत पाकिस्तान के संबंध भी अच्छे नहीं रहने की संभावना है। Newsline Express
