Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Chandigarh ????शिवसेना हिंदुस्तान द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज; जिला स्तर की कोर कमेटियों का गठन

????शिवसेना हिंदुस्तान द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज; जिला स्तर की कोर कमेटियों का गठन

by Newslineexpres@1

????शिवसेना हिंदुस्तान ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कीं; जिला स्तर की कोर कमेटियों का गठन
???? राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने जारी की चुनाव इंचार्जों की सूची

चंडीगढ़/लुधियाना/पटियाला, 18 अप्रैल – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस —     आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए शिवसेना हिंदुस्तान और हिंदुस्तान शक्ति सेना ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने प्रेस नोट जारी कर राज्य के सभी जिलों में जिला-स्तरीय चुनाव कोर कमेटियों के गठन की घोषणा कर दी है
यह फैसला हाल ही में पटियाला में आयोजित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक में लिया गया, जिसमें चुनावी कमान पूरी तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता को सौंप दी गई। इसके बाद अब जिलावार मुख्य चुनाव इंचार्जों की सूची जारी कर दी गई है।
लुधियाना:
जिले की जिम्मेदारी नेशनल जनरल सेक्रेटरी कृष्ण शर्मा, संजीव डेम और मणि शेरा को सौंपी गई है।
पटियाला:
हेमराज गोयल, कृष्ण गाबा, शामकांत पांडे, हितेश रिंकू, अमरजीत बंटी और नवदीप मित्तल को चुनावी कमान दी गई है।
मोहाली और रोपड़:
यहां अखिलेश कुमार, बी.एन. गिरी, किरण जैन, डॉ. दीपक जैन और मिथुन गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमृतसर और तरनतारन:
राहुल खोसला, रमन भल्ला, सोनू चावला और मनीष अरोड़ा को तैनात किया गया है।
मालवा और माझा पर खास फोकस:
बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और मुक्तसर के लिए विकास कपूर, राम बच्चन, मंदीप शर्मा, गोपाल शर्मा और गगन नौहरिया की संयुक्त कमेटी बनाई गई है।
मोगा:
यहां राम बच्चन राय और विकास कपूर चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेंगे।
संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला:
इन जिलों की जिम्मेदारी नेशनल स्पोक्सपर्सन प्रदीप वर्मा खत्री को दी गई है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि नियुक्त किए गए सभी इंचार्ज अपने-अपने जिलों में पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी अब पूरी तरह इलेक्शन मोड में आ चुकी है और जल्द ही उम्मीदवारों को लेकर अगली रणनीति भी घोषित की जाएगी।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment