newslineexpres

Home Latest News ???? पटियाला में 2nd NTPC खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी के गोल्ड मेडल मुकाबले आज 2 बजे से

???? पटियाला में 2nd NTPC खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी के गोल्ड मेडल मुकाबले आज 2 बजे से

by Newslineexpres@1

???? पटियाला में 2nd NTPC खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी के गोल्ड मेडल मुकाबले आज 2 बजे से

पटियाला (पंजाब) – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस-
नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (NIS), पटियाला में आयोजित 2nd NTPC खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग फॉर विमेन आर्चरी टूर्नामेंट के तहत आज 5 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से विभिन्न वर्गों के गोल्ड मेडल मुकाबले खेले जाएंगे।
कार्यक्रम के अनुसार सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की महिला तीरंदाजों के बीच कंपाउंड और रिकर्व कैटेगरी में खिताबी मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इन मुकाबलों में हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ सहित कई राज्यों की शीर्ष रैंकिंग तीरंदाज हिस्सा लेंगी।
गोल्ड मेडल मुकाबलों की श्रृंखला में सब-जूनियर रिकर्व गर्ल्स, जूनियर रिकर्व वूमेन और सीनियर रिकर्व वूमेन वर्ग के फाइनल मुकाबले दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment