newslineexpres

Home Latest News ????हेटरो हेल्थकेयर मैनेजमेंट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कर्मचारी के समर्थन में पुतला फूंका; 20 साल से नौकरी, सिर्फ 8200 रुपये महीने सैलरी !?

????हेटरो हेल्थकेयर मैनेजमेंट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कर्मचारी के समर्थन में पुतला फूंका; 20 साल से नौकरी, सिर्फ 8200 रुपये महीने सैलरी !?

by Newslineexpres@1

????हेटेरो हेल्थकेयर मैनेजमेंट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कर्मचारी के समर्थन में पुतला फूंका

????20 साल से नौकरी, सिर्फ 8200 रुपये महीने सैलरी !?

पटियाला, 17 अप्रैल – न्यूज़लाईन एक्सप्रेस –    हेटरो हेल्थकेयर लिमिटिड (Hetero Healthcare Limited) के पटियाला मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को कर्मचारियों ने कंपनी मैनेजमेंट के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) रोहित कौशल के समर्थन में किया गया। इस मौके पर गुस्साए कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन का पुतला फूंककर विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन खुलेआम श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। उनका कहना था कि कर्मचारियों को न तो निर्धारित न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है और न ही सरकारी डीसी रेट के अनुसार भुगतान हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी, जो पिछले करीब 20 वर्षों से कंपनी में कार्यरत है, उसे मात्र 8200 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक और अन्यायपूर्ण है।

कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान कम्पनी की मैनेजमेंट के खिलाफ जबरदस्त के नारे लगाते हुए कंपनी पर शोषण, मानवाधिकारों के उल्लंघन और श्रम कानूनों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित कर्मचारी को इंसाफ दिलाया जाए।
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने मीडिया से भी अपील की कि इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाए, ताकि कर्मचारियों के साथ हो रहे कथित अन्याय को सामने लाया जा सके और उन्हें न्याय मिल सके।              Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment