???? पटियाला में वकीलों का प्रस्ताव: 21 अप्रैल को “नो वर्क डे” का ऐलान
पटियाला, 20 अप्रैल – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस — डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डी.बी.ए.) पटियाला की कार्यकारिणी की एक आपात बैठक एडवोकेट मनवीर टिवाणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में अमृतसर बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए राज्य स्तरीय आह्वान को ध्यान में रखते हुए तथा वहां के दो सदस्यों के पिता के दुखद निधन के मद्देनज़र, 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को “नो वर्क डे” मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
डी.बी.ए. पटियाला ने कहा कि यह फैसला कानूनी समुदाय के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए लिया गया है। इस अवसर पर सभी वकीलों से अपील की गई है कि वे 21 अप्रैल को न्यायिक कार्य से दूर रहें।
इसके साथ ही सभी माननीय न्यायिक अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि उस दिन डी.बी.ए. के सदस्यों से संबंधित मामलों को स्थगित किया जाए तथा किसी भी प्रकार के प्रतिकूल आदेश पारित न किए जाएं। Newsline Express
