????पंजाब की सियासत में बड़ा भूचाल, आम आदमी पार्टी को करारा झटका
????राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने छोड़ी AAP; भाजपा में होंगे शामिल
चंडीगढ़ / न्यूज़लाइन एक्सप्रेस — पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के चलते यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि ये सभी नेता जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं।
इन नेताओं के इस्तीफे को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि ये तीनों ही संगठन और संसदीय राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर पंजाब के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में इससे राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।
*Newsline Express*
