newslineexpres

Home Hindu ????पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर शिव सेना हिंदुस्तान ने तेज की तैयारियां; जालंधर में हुई राज्य स्तरीय बैठक, 117 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नेताओं की जिम्मेदारियां तय

????पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर शिव सेना हिंदुस्तान ने तेज की तैयारियां; जालंधर में हुई राज्य स्तरीय बैठक, 117 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नेताओं की जिम्मेदारियां तय

by Newslineexpres@1

????पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर शिव सेना हिंदुस्तान ने तेज की तैयारियां

????जालंधर में हुई राज्य स्तरीय बैठक, 117 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नेताओं की जिम्मेदारियां तय

पटियाला/जालंधर, 26 मई — न्यूज़लाईन एक्सप्रेस —  शिव सेना हिंदुस्तान और हिन्दू शक्ति सेना की संयुक्त राज्य स्तरीय बैठक जालंधर स्थित सर्किट हाउस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर 7 सूत्रीय एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी ने संकेत दिए कि वह अपने एजेंडे के आधार पर पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। साथ ही विभिन्न हिंदू संगठनों को साथ लेकर संयुक्त रूप से चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने पंजाब में हिंदू संगठनों को एक मंच पर लाने और आपसी समन्वय मजबूत करने की बात कही।
बैठक में चुनाव आयोग द्वारा बीएलओ नियुक्त करने संबंधी जारी निर्देशों पर भी चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं की नियुक्तियां करने तथा समय-समय पर ऑनलाइन बैठकों के माध्यम से चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने का निर्णय लिया।

संयुक्त बैठक में पंजाब की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने राज्य सरकार से स्थायी डीजीपी नियुक्त करने और गैंगस्टरवाद व आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
इसके अलावा आतंकवाद प्रभावित हिंदू परिवारों के लिए मुआवजे और घटनाओं की जांच के लिए विशेष आयोग गठित करने की मांग को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने घोषणा की कि जून 2026 के अंतिम सप्ताह में मोहाली से चंडीगढ़ तक विरोध मार्च निकाला जाएगा।

बैठक में कृष्ण शर्मा, संजीव धाम, कृष्ण कुमार गाबा, मनदीप शर्मा, रिंकू नाभा, नरेंद्र भारद्वाज, राहुल खन्ना, राजेश उगराहां, राजेश उवाल, राहुल खोसला, रमन भल्ला, गगन नौहरिया, विकास कपूर और अमरजीत बंटी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।   *Newsline Express*

Related Articles

Leave a Comment