newslineexpres

Home Chandigarh ????IPL 2026: आज एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ेंगी हैदराबाद और राजस्थान ; हारने वाली टीम होगी टूर्नामेंट से बाहर, जीतने वाली खेलेगी क्वालिफायर-2

????IPL 2026: आज एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ेंगी हैदराबाद और राजस्थान ; हारने वाली टीम होगी टूर्नामेंट से बाहर, जीतने वाली खेलेगी क्वालिफायर-2

by Newslineexpres@1

????IPL 2026: आज एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ेंगी हैदराबाद और राजस्थान
हारने वाली टीम होगी टूर्नामेंट से बाहर, जीतने वाली खेलेगी क्वालिफायर-2

????नई चंडीगढ़, 27 मई है न्यूज़लाईन एक्सप्रैस —    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। आज खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में  सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयलस की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नई चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो  जैसा होगा, क्योंकि हारने वाली टीम का आईपीएल 2026 में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। वहीं, जीत दर्ज करने वाली टीम क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी और फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रखेगी।
हैदराबाद की टीम इस सीजन में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी गई है। ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज टीम की सबसे बड़ी ताकत माने जा रहे हैं। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स को युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, कप्तान रियान पराग और संजू सैमसन से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
गेंदबाजी विभाग में भी दोनों टीमों के पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं, जिसके चलते मुकाबला बेहद रोमांचक होने की संभावना है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस हाई-वोल्टेज मैच पर टिकी हुई हैं।
उधर, मंगलवार को खेले गए क्वालिफायर-1 मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने Gujarat Titans को हराकर सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब सभी की नजरें आज के एलिमिनेटर मुकाबले पर हैं, जहां से दूसरी फाइनलिस्ट टीम की तस्वीर और साफ हो सकती है।   *Newsline Express*

Related Articles

Leave a Comment