newslineexpres

Breaking News
🚩 ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਲਈ ਲਗਾਏ ਕਲੱਸਟਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ;  ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ, ਵਿਲੇਜ਼ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਨੂੰ ਖੁਦ ਫ਼ੋਨ ਕਰਕੇ ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਸਬੰਧੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਲਈ ਜਾਵੇਗੀ ਜਾਣਕਾਰੀ : ਡਾ. ਪ੍ਰੀਤੀ ਯਾਦਵ 🚩 50,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ! 🚩 ਸਹਾਇਕ ਟਾਊਨ ਪਲਾਨਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ 🚩 ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਤੋਂ ਰੋਕਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਗੁੱਟ ਵੱਢਿਆ 🚩 ਈਡੀ ਵਲੋਂ ਸਾਬਕਾ ਆਈ ਏ ਐੱਸ ਦੇ ਘਰ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ; ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਹੀਰੇ, ਸੋਨਾ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਤੇ ਨਕਦੀ ਬਰਾਮਦ 🚩 ਤਿਰੂਪਤੀ ਮੰਦਰ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ‘ਚ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦੀ ਚਰਬੀ !; ਲੈਬ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਖ਼ੁਲਾਸਾ; ਮੱਛੀ ਦਾ ਤੇਲ ਮਿਲਣ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ 🚩 ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਵਵਿੰਦਰ ਮਹਾਜਨ ’ਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ; ਦੋਸ਼ੀ ਡੀਐਸਪੀ ਨੇ ਫਾਰਮਾ ਕੰਪਨੀ ਨੂੰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਨਤੀਜਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਵਸੂਲੀ 45 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ : ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ. ਪੰਜਾਬ
Home Latest News ???? माँ दुर्गा के बारे में अपशब्द बोलने वाले निहंग सिंह की अभी तक गिरफ़्तारी क्यों नही हुई ? जवाब दे प्रशासन : विजय कपूर

???? माँ दुर्गा के बारे में अपशब्द बोलने वाले निहंग सिंह की अभी तक गिरफ़्तारी क्यों नही हुई ? जवाब दे प्रशासन : विजय कपूर

by Newslineexpres@1
विजय कपूर, कार्यकारी अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद

???? माँ दुर्गा के बारे में अपशब्द बोलने वाले निहंग सिंह की अभी तक गिरफ़्तारी क्यों नही हुई ? जवाब दे प्रशासन : विजय कपूर

???? हिंदू देवी देवताओं के अपमान पर प्रशासन की चुप्पी निंदनीय : अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद

पटियाला, 13 मई – न्यूज़लाईन एक्सप्रेस
पटियाला में मॉल रोड पर स्थित माता श्री काली देवी मंदिर परिसर पर 29 अप्रैल को हुए हमले के समय हुई हिंसा के दौरान माँ दुर्गा के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करने वाले निहंग सिंह को अभी तक हिरासत में नहीं लिए जाने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कपूर ने प्रेस नोट जारी करते हुए प्रशासन से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने हमें विश्वास दिलाया था कि माँ दुर्गा के लिए भद्दी शब्दावली का प्रयोग करने वाले निहंग सिंह के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी और जल्द ही वह सलाख़ों के पीछे होगा, परंतु बड़े अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि पुलिस प्रशासन उस निहंग सिंह को गिरफ़्तार करना तो दूर, अभी तक उसका पता भी नहीं कर पाया है अथवा उसके बारे में बताया नहीं जा रहा है। विजय कपूर ने इस मामले में प्रशासन की चुप्पी की निंदा करते हुए बहुत ही दुखी मन से सवाल किया है कि क्या प्रशासन के लिए हिंदू देवी देवताओं का अपमान एक मामूली सी बात है?
उन्होंने कहा पटियाला पुलिस अधिकारियों से फिर मांग की है इस गंभीर मामले में दोषी को तुरंत गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाए और अगर प्रशासन ने जल्द से जल्द उस निहंग सिंह के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही नहीं की तो अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का वफ़द पंजाब पुलिस मुखी, डीजीपी, को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Comment