Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Crime ???? कांग्रेसी महिला नेता के घर आधी रात को हमला ; घर में घुसकर नौजवान को मारे चाकू

???? कांग्रेसी महिला नेता के घर आधी रात को हमला ; घर में घुसकर नौजवान को मारे चाकू

by Newslineexpres@1

???? कांग्रेसी महिला नेता के घर आधी रात को हमला ; घर में घुसकर नौजवान को मारे चाकू

पटियाला, 4 जनवरी / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – पटियाला शहर में कांग्रेसी महिला नेता नीलम भंडारी के घर पर हमला हुआ है। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों ने उनके घर के अंदर घुसकर नीलम भंडारी के भतीजे को चाकू मारे हैं जिस कारण नौजवान को चोटें आई हैं और उसे हस्पताल ले जाया जा रहा
है। पता चला है कि हमलावरों के साथ पहले भी झगड़ा हुआ था जिस संबंध में स्थानीय एस पी ट्रैफिक के दफ्तर में जांच पेंडिंग है।
बताया गया है कि घर वालों ने पहले तो हमलावरों को चोर समझा, लेकिन जब महिला नेत्री नीलम भंडारी और उनके बेटे ने जाकर देखा तो वो उनके भतीजे को चाकुओं से मार रहे थे जिसे घर वालों ने बचाया और उन्हें पता चला कि हमलावर चोरी की नीयत से नहीं, बल्कि किसी को मारने आए थे।
इस मामले की खबर मिलते ही थाना कोतवाली की पुलिस थानेदार कुलदीप सिंह की अगवाई में सरहिंदी बाजार के नजदीक स्थित घर पर पहुंच गई थी। Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment