Skip to main content

newslineexpres

Home Information ???? साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला की मीटिंग आयोजित ; अगले 2 माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर की चर्चा

???? साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला की मीटिंग आयोजित ; अगले 2 माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर की चर्चा

by Newslineexpres@1

????साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला की मीटिंग आयोजित

???? अगले 2 माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर की चर्चा

  पटियाला, 30 मार्च – ग्रोवर, रजनीश / न्यूज़लाईन एक्सप्रेस –  कराओके संगीत की दुनिया में धूम मचाने वाली पटियाला की प्रसिद्ध संस्था “साज़ और आवाज़ क्लब (रजि.) पटियाला” की कार्यकारिणी बैठक आज यहां की श्री रविंद्र कुमार बाली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में क्लब के पदाधिकारियों ने क्लब की पिछली, मौजूदा और भविष्य की गतिविधियों पर चर्चा की। इस दौरान जहां क्लब की गतिविधियों पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की गई, वहीं क्लब के ओर अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए कुछ निर्णय भी लिए गए।
उपरोक्त के अतिरिक्त अप्रैल माह में 3 समूहों की “संयुक्त गीत संगीत गोष्ठी” आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पिछले साल की तरह मई महीने में होने वाले बड़े संगीत कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में अध्यक्ष श्री रविंदर कुमार बाली, महासचिव श्री राज कुमार, उपाध्यक्ष श्री. के.एस. सेखों और श्री कुलदीप ग्रोवर, स. रसदीप सिंह, श्रीमती प्रीति गुप्ता, श्रीमती सुमन खत्री, श्री ललित छाबड़ा एवं अन्य महानुभाव उपस्थित थे।
बैठक के दौरान हाई-टी और संगीत का भी आनंद लिया गया।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment