Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Chandigarh ????NCC एयर विंग के वार्षिक प्रशिक्षण कैंप का शुभारम्भ

????NCC एयर विंग के वार्षिक प्रशिक्षण कैंप का शुभारम्भ

by Newslineexpres@1

????एनसीसी एयर विंग के वार्षिक प्रशिक्षण कैंप का शुभारम्भ

पटियाला/मोहाली, 2 जुलाई – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर, पटियाला के दिशानिर्देश अनुसार 3 पंजाब एयर स्कवार्डन एनसीसी पटियाला के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन अजय भारद्वाज (कैंप कमांडेंट) की देख-रेख में वार्षिक प्रशिक्षण कैंप का शुभारम्भ 2 जुलाई से 11 जुलाई 2024 तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली में किया जा रहा है।

इस कैंप में सीनियर एवं जूनियर डिवीज़न के लगभग 600 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। ग्रुप कॅप्टन अजय भारद्वाज (कैंप कमांडेंट) ने विभिन्न विद्यालयों एवं कॉलेज से आए कैडेटों और एनसीसी अधिकारियों का स्वागत किया तथा आने वाले दिनों के प्रशिक्षण पर भी प्रकाश डाला।

इस प्रशिक्षण कैंप का महत्त्व इस लिए और बढ़ जाता है क्योंकि ‘ए’ सर्टिफिकेट के लिए इस कैंप को लगाना अनिवार्य है। इसके साथ ही प्री वायु सैनिक कैंप के लिए कैडेटों के चुनाव की परिक्रिया भी यहीं से शुरू होगी। इस अवसर पर एनसीसी एयर विंग से जूनियर वारंट अफसर ए के झा, जूनियर वारंट अफसर पी के त्यागी, स्कूल एवं कॉलेज के एनओ और सम्पूर्ण पी आई स्टाफ उपस्थित रहे। गौरतलब है कि इस प्रशिक्षण कैंप का रख-रखाव श्री जीपी सिंह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली देख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment