???? शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल द्वारा 17वां वार्षिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक हुआ संपन्न
???? देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संत महात्मा और प्रवचन व भजन गायक ; पवन गुप्ता की अगवाई में हुआ भव्य स्वागत
पटियाला, 5 मार्च – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल द्वारा आयोजित 17 वां वार्षिक श्री हनुमान चालीसा पाठ समारोह एवं भक्ति कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ श्री काली माता मंदिर पटियाला में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम रहा। ऐसा लग रहा था कि पंजाब के पटियाला शहर में श्री काली माता मंदिर पटियाला में सनातन हिंदू धर्म प्रेमियों की बाढ़ आ गई हो। हजारों की संख्या में भक्तों का बड़ा समूह दिन भर चले इस धार्मिक समारोह में उपस्थित रहा। पंजाब के पटियाला शहर के इस सबसे प्रसिद्ध सनातन हिंदू धर्म के कार्यक्रम में देशभर के प्रसिद्ध साधु-संत, धर्मगुरु, और महामंडलेश्वर भारी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत और स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7.30 बजे श्री राम हनुमान सेवा दल के धर्म प्रचारक और प्रदेश महासचिव पंडित बद्री प्रसाद शर्मा जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और हवन यज्ञ एवं शंखनाद के साथ हुई। इस अवसर पर विशेष रूप से श्री पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान एवं राष्ट्रीय संयोजक श्री राम हनुमान सेवा दल के नेतृत्व में 31 परिवार के लोगों ने जोड़ों के रूप में हवन यज्ञ में विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर भी सैकड़ो की संख्या में श्री हनुमान भक्तों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डाली।
श्री राम हनुमान सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने मंच को फूलों से सजाया था, जिससे वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। मंच के श्री रामायण जी की पालकी सुशोभित की गई और इसके दोनों और श्री हनुमान जी की विशाल चित्र स्थापित किया गया था, जिसके समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अहवान अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य श्री श्री 1008 अनंत श्री विभूषित अवधूत बाबा अरुण गिरी जी महाराज, परम पूज्य महंत श्री श्री 1008 राम दास जी महाराज जो श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी से हनुमानगढ़ी से विशेष रूप से पधारे और महामण्डलेश्वर श्री ऋषि भारती जी महाराज (गुजरात) उपस्थित थे। इनके अलावा श्री राम हनुमान सेवा दल के इस महान मंच पर सनातन हिंदू धर्म के ध्वज वाहक यति नरसिंहानंद गिरी जी के विशेष संदेश वाहक उनके शिष्य यति रणसिंघा नंद, यति देवानंद गिरि जी, हरियाणा से महंत श्री राजेंद्र पुरी जी के नेतृत्व में बहुत सारे संत, श्री अयोध्या जी से पंडित अभिषेक पांडे जी धर्म प्रचारक श्री राम हनुमान सेवा दल, श्री सुनील दास जी श्री हिमांशु शास्त्री जी, भागवत कथा वाचक पंडित नरेश शर्मा जी, श्री हिमांशु शास्त्री जी, संत श्री प्रेम रूपल जी, प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री आशीष भट्ट धर्म प्रचारक श्री राम हनुमान सेवा दल, महामंडलेश्वर ब्रह्मानंद गिरी जी इत्यादि परम पूज्य संतों ने धर्म मंच पर अपनी उपस्थिति देकर श्री हनुमान जी का विशेष रूप से गुणगान किया।
शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल के 17 वे श्री हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ था। हजारों भक्तों ने एक साथ मिलकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण दिव्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इसके बाद भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायकों ने श्री हनुमान जी के भजन गाए। भक्तों ने झूम-झूम कर भजनों में भाग लिया और श्री हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया।
संतों के प्रवचन और आध्यात्मिक संदेश
कार्यक्रम में उपस्थित संतों ने श्री हनुमान जी की लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर प्रकाश डाला। श्री श्री 1008 अनंत श्री विभूषित अवधूत बाबा अरुण गिरी जी महाराज ने कहा, “श्री हनुमान जी न केवल भक्ति के प्रतीक हैं, बल्कि वे साहस, निष्ठा और सेवा भाव के भी आदर्श हैं। उनकी भक्ति से हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।” उन्होंने कहा कि श्री हनुमान जी का जीवन भक्ति भाव से पूर्ण और अहंकार रहित है सेवक का क्या धर्म होना चाहिए यह श्री हनुमान जी के जीवन से साफ पता चलता है। सेवक का केवल एक ही धर्म है कि वह अपने स्वामी की अहंकार रहित सेवा करें क्योंकि सेवा करते हुए सेवा करने का अहंकार अगर मन में आ जाए तो सेवा सेवा नहीं होती बल्कि वे सेवा अहंकार पूर्ण हो जाने के कारण वह स्वामी के विमुख हो जाती है।
श्री अरुण गिरी जी महाराज जी ने अपने प्रवचनों में कहा की सनातन धर्म अनादि काल से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उपदेश देने के साथ-साथ पूजा पाठ के माध्यम से हवन यज्ञ के माध्यम से पेड़ और पौधों की पूजा करने से वातावरण को सुरक्षित रखने की प्रेरणा देता है। सनातन धर्म में जहां वृक्ष की पूजा करने की प्रेरणा दी गई है वही हवन यज्ञ करके वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने का मंत्र भी दिया गया है।
देशभर से आए संतों ने एक मत होकर श्री राम हनुमान सेवा दल के व्यास पीठ से देश भर के मंदिरों को सरकार के तंत्र से मुक्त करवाने के लिए सभी सनातन धर्म प्रेमियों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक मंदिर मठ तीर्थ स्थान सरकार के प्रबंधन व्यवस्था से मुक्त होने चाहिए और इनकी प्रबंधन व्यवस्था हिंदू समाज के हाथ में आनी चाहिए।
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी का केस प्रमुख रूप से अदालत में लड़ने वाले श्री श्री 1008 मंत्र रामदास जी ने शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल के 17वे वार्षिक श्री हनुमान चालीसा पाठ समारोह में विशेष रूप से व्यास पीठ से बोलते हुए कहा कि भगवान श्री राम हिंदुस्तान की आत्मा है भगवान श्री राम हिंदुस्तान के पूर्वज हैं हिंदुस्तान का हर निवासी भगवान श्री राम जी के जीवन चरित्र से बहुत कुछ सीख सकता है, भगवान श्री राम जी के परम सेवक श्री हनुमान जी हर संकट का मुकाबला विवेक से करने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने अपने फोन प्रवचन में कहा की सभी सनातन धर्म प्रेमियों को शास्त्र के माध्यम से अपने जीवन को संचालित करना चाहिए जो लोग शास्त्र के नियम से अपने जीवन को संचालित करते हैं उन्हें किसी भी प्रकार के अवसाद का सामना नहीं करना पड़ता और वह संसार के सभी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। महाराज श्री ने श्री राम हनुमान सेवा दल के इस महान कार्य की विशेष करके श्री राम हनुमान से बदल के राष्ट्रीय संचालक श्री पवन गुप्ता जी की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि देश भर के हिंदू मंदिरों में इस प्रकार का आयोजन सनातन हिंदू धर्म को मजबूत करेगा हम इस प्रयास के सफल होने का आशीर्वाद देते हैं और श्री पवन गुप्ता जी के इन विचारों का जोरदार समर्थन करेंगे श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी से हम श्री पवन गुप्ता जी के प्रयासों को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए सभी साधु संतों का आशीर्वाद उन्हें दिलाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे।
श्री राम हनुमान सेवा दल के व्यास पीठ पर उपस्थित सभी साधु संतों ने एक मत होकर सनातन धर्म प्रेमियों को जागृत होने का आह्वान किया ताकि देश विरोधी शक्तियों का डटकर मुकाबला किया जा सके।
परम पूज्य महंत श्री राम दास जी महाराज ने श्री हनुमान जी की भक्ति के महत्व पर बल देते हुए कहा, “श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उसे श्री हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।”
कार्यक्रम का एक और महत्वपूर्ण आकर्षण देसी घी से बना हलवा था, जिसे भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। यह हलवा शुद्ध देसी घी और गुड़ से तैयार किया गया था, जो न केवल स्वादिष्ट था, बल्कि पौष्टिक भी था। भक्तों ने श्री हनुमान जी के इस विशेष प्रसाद को बड़े ही चाव से ग्रहण किया और इसे श्री हनुमान जी की कृपा का प्रतीक माना।
श्री राम हनुमान सेवा दल की विशेषताएं
श्री राम हनुमान सेवा दल एक ऐसा संगठन है जो न केवल धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है, बल्कि समाज सेवा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयासरत है। संगठन के राष्ट्रीय संचालक श्री पवन गुप्ता जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता हर साल श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन, और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, जिसमें हजारों भक्त शामिल होते हैं,
श्री राम हनुमान सेवा दल के धर्म प्रचारक भजन मंडली में विशेष रूप से भजन गायिका श्रीमती बीना बंसल श्रीमती कमला बाजाज, श्रीमती पूनम वर्मा, महंत श्री राकेश कुमार, ढोलकी मास्टर श्री राकेश नानी एवं अन्य भजन गायको ने विशेष रूप से श्री हनुमान जी के प्रेरक प्रसंग पर भजन का गायन करके सभी भक्तों से को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी भजन गायको ने बड़े ही सुंदर और सुरीली आवाज में भगवान श्री राम जी का और हनुमान जी के भक्ति भाव के भजन सुनाए, जिसके कारण श्री काली माता मंदिर का पावन परिसर जो हजारों भक्तों के की उपस्थिति से भरा हुआ था सभी भक्त भक्ति भाव के समुद्र में डूबे हुए नजर आ रहे थे।
शिवसेना हिंदुस्तान के वरिष्ठ नेता देशभर से श्री राम हनुमान सेवा दल के विभिन्न प्रदेशों के संयोजक भी उपस्थित रहे। विशेष रूप से श्री राजेश केसरी श्री गणेश चौधरी तथा उनके राज्यों के वरिष्ठ नेताओं का समूह , हरियाणा प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री जागीर मोर तथा हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालु, चंडीगढ़ शिवसेना हिंदुस्तान एवं श्री राम हनुमान सेवा दल के विभिन्न पदाधिकारी श्रद्धालु श्री अजय चौहान के नेतृत्व में पहुंचे हुए थे।पंजाब पंजाब की ओर से श्री कृष्णा शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री श्री हेमराज गोयल राष्ट्रीय सलाहकार एवं जिला अध्यक्ष श्री राम हनुमान सेवा दल, श्री मनी शिरा प्रदेश उपाध्यक्ष पंजाब, श्री देवेंद्र भगोरिया पूर्व जिला अध्यक्ष लुधियाना, श्री नरेंद्र भारद्वाज राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदुस्तान मजदूर सेना एवं उनके साथी श्री राजेश कौशिक गगी प्रधान उत्तर भारत, श्री क्षमाकांत पांडे प्रधान पंजाब जिला अध्यक्ष पटियाला, श्री रविंद्र सिंगला चेयरमैन पंजाब प्रदेश, एडवोकेट श्री पंकज गोड जिला अध्यक्ष हिंदुस्तान अधिवक्ता सेना पटियाला, श्री अमरजीत बंटी प्रभारी युवा सेवा पंजाब, श्री हितेश रिंकू पंजाब प्रधान आईटी सेल , श्रीमती कांता बंसल प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना , श्री राजेश कौशिक गग्गी प्रधान उत्तरी भारत , श्री के.के गाबा जिला अध्यक्ष हिंदुस्तान व्यापार सेना पटियाला, श्री राकेश कुमार, श्री रोहित अब्रॉल पंजाब चेयरमैन युवा सेना, श्री दीपक कुमार संगठन मंत्री पंजाब अमृतसर इत्यादि शामिल रहे.
संगठन की एक और विशेषता यह है कि यह गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इस कार्यक्रम के दौरान भी गरीबों को भोजन और वस्त्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस कार्यक्रम में श्री राम हनुमान सेवा दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री पवन गुप्ता जी, श्रीमती सुमन गुप्ता (चेयरमैन, पंजाब महिला शाखा), श्री हेमराज गोयल (पंजाब प्रधान), श्री जगदीश रायका ( पंजाब), श्रीमती रीता गोयल (प्रदेश महासचिव, महिला शाखा), श्री पवनजीत शर्मा (सलाहकार), श्री मनोज राजन, श्री रमेश कुमार (धर्म प्रचार सचिव), श्रीमती नीलम शर्मा (जिला चेयरमैन), श्री पप्पू, श्री गुड्डू, श्री प्रकाश, श्री राजेश केहर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू सुरक्षा समिति , श्री स्वतंत्र राज पासी चेयरमैन लंगर कमेटी श्री काली माता मंदिर पटियाला, डॉ. राजकुमार जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन श्री हनुमान जी की आरती के साथ हुआ। सभी भक्तों ने एक साथ मिलकर आरती गाई और श्री हनुमान जी से देश की समृद्धि, शांति और सभी के कल्याण की कामना की। संतों ने उपस्थित जनसमूह को आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री राम हनुमान सेवा दल के कार्यकर्ताओं और विशेष कर राष्ट्रीय संचालक श्री पवन गुप्ता जी की प्रशंसा की।
श्री राम हनुमान सेवा दल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम रहा। इस आयोजन ने भक्तों के मन में श्री हनुमान जी के प्रति और अधिक श्रद्धा और भक्ति का संचार किया।
