Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Chandigarh ???? पंजाब के हिंदुत्व प्रहरी विजय सिंह भारद्वाज का निधन ; अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् को अपूरणीय क्षति : विजय कपूर

???? पंजाब के हिंदुत्व प्रहरी विजय सिंह भारद्वाज का निधन ; अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् को अपूरणीय क्षति : विजय कपूर

by Newslineexpres@1

???? पंजाब के हिंदुत्व प्रहरी विजय सिंह भारद्वाज का निधन ; अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् को अपूरणीय क्षति : विजय कपूर

     पटियाला / खरड़ / मोहाली, 5 अप्रैल – राकेश कौशल / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –  हिंदू समाज के लिए अत्यंत दुःखद समाचार है कि अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् पंजाब के अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज जी का 4 अप्रैल 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से सम्पूर्ण हिन्दू समाज में शोक की लहर दौड़ रही है। भारद्वाज जी एक समर्पित राष्ट्रवादी और प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ नेता थे, जिन्होंने सदैव हिंदू धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा हेतु निस्वार्थ भाव से संघर्ष किया।

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कपूर ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “विजय सिंह भारद्वाज जी का जाना न केवल हिन्दू समाज बल्कि अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। यह शून्यता कभी भरी नहीं जा सकती। उन्होंने निस्वार्थ होकर हिंदू धर्म के लिए काम किया है।

भारद्वाज जी के अंतिम दर्शन हेतु उनका पार्थिव शरीर 7 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक उनके निवास स्थान मकान नंबर 1508, सेक्टर 127, गिल्को वेल्ली, खरड़ पर रखा जाएगा। तत्पश्चात, अंतिम संस्कार उसी दिन सोमवार, 7 अप्रैल को दोपहर 1 बजे श्मशान घाट, फेज 7, औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर 73, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में संपन्न होगा। श्री विजय भारद्वाज का एक बेटा विदेश में है और उनके आने पर श्री भारद्वाज का संस्कार 7 अप्रैल को किया जा रहा है।
    अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब के कार्यकारी प्रधान ने न्यूज़लाईन एक्सप्रैस से बात करते हुए कहा कि इस दुःखद घड़ी में समस्त हिन्दू संगठन और उनके कार्यकर्ता परिवारजनों के साथ खड़े हैं।
विजय सिंह भारद्वाज जी अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी वीटा भारद्वाज तथा तीन सुपुत्र — समशेर, अर्जुन और राणा को छोड़ गए हैं। उनका जीवन और संघर्ष सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।  Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment