???? भारतीय खेलों के भविष्य को आकार देने में एनआईएस पटियाला की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना
???? भारतीय खेल प्राधिकरण नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला का दो-दिवसीय दौरा
पटियाला, 13 जून – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – भारत सरकार के सचिव (खेल) और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के महानिदेशक श्री हरि रंजन राव ने भारतीय खेल प्राधिकरण नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला का दो-दिवसीय दौरा किया। उनके साथ श्री विष्णु कांत तिवारी, सचिव एसएआई और कर्नल एन.एस. जौहल (सी.ई.ओ.टॉप्स) विशेष तौर पर पहुंचे। यह दौरा संस्थान के बुनियादी ढांचे, चल रही गतिविधियों और भविष्य के विकास एवं रणनीतिक योजनाओं की समीक्षा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था। एनआईएस, पटियाला के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक एवं उप-महानिदेशक श्री विनीत कुमार ने संस्थान की ओर से जहां श्री राव का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं उन्होंने संस्थान की मुख्य गतिविधियों की व्यापक जानकारी दी। जिसमें एथलीट प्रशिक्षण, कोच शिक्षा, खेल विज्ञान पहल और प्रतिभा विकास कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में संस्थान की भूमिका को और बढ़ाने के उद्देश्य से भविष्य के बुनियादी ढांचे के विकास और अकादमिक उन्नति के लिए रोडमैप की रूपरेखा भी बताई। महादनिदेशक ने बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता और पैमाने की सराहना की और विश्व स्तरीय मानकों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए प्रगतिशील एवं प्रस्तावित उन्नयन पर ध्यान दिया। बुनियादी ढांचे की समीक्षा के अलावा श्री राव ने संकाय सदस्यों, प्रशासनिक कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों के साथ सार्थक बातचीत की। उन्होंने भारत में उच्च प्रदर्शन वाले खेलों का समर्थन करने में उनके समर्पित प्रयासों को स्वीकार किया और नवाचार, व्यावसायिकता और खिलाड़ी-केंद्रित विकास पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। अपने वक्तव्य में श्री राव ने एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और भारतीय खेलों के भविष्य को आकार देने में एनएस एनआईएस, पटियाला की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। Newsline Express
